Tuesday, July 14, 2026

बलूचिस्तान ने खुद को बताया आजाद देश!, कहा- ‘85% इलाके पर हमारा कब्जा’

बलूचिस्तान ने खुद को बताया आजाद: सोशल मीडिया पर इन दिनों बलूचिस्तान को लेकर एक बड़ा दावा तेजी से वायरल हो रहा है।

कई पोस्ट और एक कथित लेटर में कहा जा रहा है कि बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से अलग होकर खुद को एक स्वतंत्र देश घोषित कर दिया है।

वायरल लेटर में नए देश का नाम “रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान” बताया गया है।

इसके साथ ही दावा किया गया है कि बलूचिस्तान की सेना ने इलाके के लगभग 85 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लिया है और वहां नया झंडा,

राष्ट्रगान, करेंसी और प्रशासनिक व्यवस्था भी लागू कर दी गई है।

हालांकि, इस दावे की अब तक किसी भी आधिकारिक संस्था ने पुष्टि नहीं की है न तो पाकिस्तान सरकार ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी किया है।

किसी बड़े देश या अंतरराष्ट्रीय संगठन ने बलूचिस्तान को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी है।

वायरल लेटर में क्या कहा गया है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लेटर में दावा किया गया है कि नई सरकार ने बलूचिस्तान के गैस क्षेत्रों, खनिज संपदा और कोयला खदानों पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया है।

इसमें यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों के कई अधिकारी और कर्मचारी इस्तीफा देकर बलूचिस्तान का समर्थन कर रहे हैं।

हालांकि, इन सभी दावों के समर्थन में कोई आधिकारिक दस्तावेज या विश्वसनीय प्रमाण सामने नहीं आया है। इसलिए इन बातों को अभी सच नहीं माना जा सकता।

लंबे समय से चल रहा है विवाद

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है। यह इलाका प्राकृतिक गैस, सोना, तांबा और अन्य खनिजों से भरपूर है।

यहां कई सालों से अलगाववादी आंदोलन चल रहा है। कुछ संगठन बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग कर स्वतंत्र देश बनाने की मांग करते रहे हैं।

इसी वजह से यहां कई बार विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ नारे लगाए हैं।

वहीं पाकिस्तान सरकार का कहना है कि वह क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई कर रही है।

सुरक्षा स्थिति बनी हुई है चुनौती

पिछले कुछ महीनों में बलूचिस्तान में हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। यहां सक्रिय बलूच विद्रोही समूह और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादी कई बार सुरक्षा बलों पर हमले कर चुके हैं।

इसके जवाब में पाकिस्तान सेना, फ्रंटियर कोर और बलूचिस्तान पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाए हैं।

पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया है कि हालिया अभियानों में बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं।

क्या बलूचिस्तान सच में आजाद हो गया?

फिलहाल इसका कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लेटर में कई बड़े दावे किए गए हैं, लेकिन उनकी पुष्टि किसी विश्वसनीय सरकारी या अंतरराष्ट्रीय स्रोत ने नहीं की है।

संयुक्त राष्ट्र सहित किसी भी प्रमुख देश ने बलूचिस्तान को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता नहीं दी है।

किसी भी क्षेत्र के स्वतंत्र देश बनने के लिए केवल घोषणा करना काफी नहीं होता। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता और कानूनी प्रक्रिया भी जरूरी होती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article