Friday, February 13, 2026

Mahila Samman Yojana: अरविंद केजरीवाल की दिल्ली महिलाओं को नयी सौगात, अब महिला सम्मान योजना के तहत मिलेंगे 1000 रुपये

Mahila Samman Yojana: महिला सम्मान योजना चालू करके केजरीवल सरकार ने दिल्ली की महिलाओं को नयी सौगात दी है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इस योजना के शुरुआत की घोषणा आज (गुरुवार) की है। सुबह दिल्ली कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी मिली थी।

महिला सम्मान योजना, विधानसभा चुनाव के लिए जनता को लुभाने का नया तरीका?

Mahila Samman Yojana: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस योजना की शुरुआत की है। दिल्ली की अपनी मुफ्त की छह रेवड़ियों में ये वादा दिल्ली की महिलाओं से किया था। केजरीवाल ने 12 दिसंबर को महिला सम्मान योजना की घोषणा की है। बता दें कि इस योजना को मंजूरी आज सुबह की कैबिनेट बैठक में मिली थी। इसके बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी के ऑफिस में इस योजना के चालू होने की घोषणा की।

कैसे काम करती है महिला सम्मान योजना

इस योजना के तहत दिल्ली की स्थानीय को हर महीने एक हजार रुपये दिए जायेंगे। इस योजना को लेकर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं से ये भी वादा किया है कि वो अगर आगामी विधानसभा चुनाव जीतते हैं तो इस योजना के तहत मिलने वाले पैसे डबल हो जायेंगे।

आतिशी ने कब की थी महिला सम्मान योजना की घोषणा?

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने इस साल दिल्ली बजट के दौरान तत्कालीन वित्त मंत्री आतिशी ने महिला सम्मान योजना लाने की बात कही थी । इस योजना का जिक्र आम आदमी के नेता कई बार अपने प्रचार-प्रसार में कर चुके हैं।

किसको मिलेगा महिला सम्मान योजना का लाभ?

दिल्ली में करीब 67 लाख महिलाएं हैं, जिसमें से करीब 38 लाख महिलाएं ही योजना का लाभ उठा पाएंगी। और इन सभी महिलाओं को महिला सम्मान योजना के तहत राशि देने पर करीब 4000 करोड़ से अधिक का भार दिल्ली के वित्त विभाग पर अतिरिक्त पड़ेगा।

महिला सम्मान योजना के लिए पात्रता क्या है?

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला का दिल्ली के आधिकारिक वोटर होना अनिवार्य होगा
  • योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं की सालाना आय 2.50 लाख रुपये से काम होनी चाहिए।
  • महिलाओं की उम्र 18 साल से ज्यादा और 60 साल से काम होना।
  • अगर महिला के नाम पर कोई भी चार पहिया वाहन है तो वो इस योजना के लिए योग्य नहीं मानी जायेगी।

अरविंद केजरीवाल का बड़ा राजनीतिक हथकंडा

इससे पहले बीजेपी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव से इस तरह की योजना लाकर महिला वोट बैंक को अपने पक्ष में कर चुकी है। और अब दिल्ली में आप ने भी यही रणनीति अपनायी है। अब आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भी उम्मीद है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘महिला सम्मान योजना’ लागू करने का फायदा उन्हें मिल सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article