06 June 2026, आज की 25 बड़ी खबरें
- बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, शाहजहां शेख के 3 करीबी गुर्गे गिरफ्तार, हथियार बरामद
- पंजाब के फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ट्राले की टक्कर में 8 लोगों की मौत
- लालू-राबड़ी के बाद तेजस्वी यादव ने भी सरकारी सुरक्षा लौटाई, राजनीतिक हलचल तेज
- चंडीगढ़ टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया
- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए कॉकरोच जनता पार्टी को दिल्ली पुलिस से अनुमति मिली
- अमेरिकी सेना का दावा- ईरान ने कुवैत और बहरीन की ओर 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
- कुवैत पर फिर मिसाइल और ड्रोन हमले, क्षेत्र में तनाव बढ़ा
- लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने सरकारी सुरक्षा वापस की
- पटना पुलिस की पहुंच से दूर रहे खान सर, गिरफ्तारी को लेकर रातभर हाई-वोल्टेज ड्रामा
- दिल्ली के पुष्प विहार में पुलिस मुठभेड़ के बाद 3 बदमाश गिरफ्तार
- साउथ दिल्ली में एनकाउंटर, अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा
- ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर स्वर्ण मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान के पास केवल 21-22 फीसदी मिसाइलें बची हैं।
- अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने चार ईरानी ड्रोन मार गिराने का दावा किया
- अमेरिका ने डेनमार्क को 842 मिलियन डॉलर की मिसाइल बिक्री को मंजूरी दी
- कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे
- मुंबई के जुहू चौपाटी में दर्दनाक हादसा, डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत
- ईरान का आरोप- वर्ल्ड कप के लिए फुटबॉल टीम के कुछ स्टाफ को अब तक अमेरिकी वीजा नहीं मिला
- महिला आयोग ने DU प्रोफेसर हत्या मामले का संज्ञान लिया, पुलिस से रिपोर्ट तलब
- चीन और म्यांमार के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा
- दिल्ली में आग की घटनाओं ने ली 543 जानें, छह साल के आंकड़े चौंकाने वाले
- समस्तीपुर में दुकान खाली कराने को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, फायरिंग और पथराव
- हिमाचल से हरियाणा तक महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3
- बिजनौर में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
- कानपुर में बुर्का पहनकर पहुंचे युवक ने 18 साल पुराने दोस्त की हत्या की, जांच जारी

