श्रीनिम्बार्क परिषद एवं अखिल भारतीय विद्वत परिषद के संयुक्त तत्त्वावधान में 19 फरवरी 2026 फुलेरा दौज के मुहूर्त्त पर दो बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न करवाया गया। कार्यक्रम ठिकाना मंदिर श्री सरसबिहारी जी से सम्पन्न हुआ।

श्रीनिम्बार्क परिषद के महामंत्री और कार्यक्रम के संयोजक आचार्य अमित शर्मा ने बटुकों को दीक्षित कराया। उपनयन संस्कार का अनुष्ठान पण्डित मोहित शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक पण्डित अमित शर्मा ने कहा कि, “परिषद हर वर्ष उपनयन की इच्छा प्रकट करने वाले बटुकों का संस्कार करवाने का प्रकल्प चला रही है। ताकि वेद धर्म का संरक्षण हो सके। यज्ञोपवीत के अभाव में सनातन धर्म के अन्य संस्कार भी सम्भव नहीं हो पाते, इसलिए विधि विधान से उपनयन संस्कार करवाना आवश्यक है।”

कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित वरिष्ठों ने बटुकों को आशीर्वाद दिया, एवं प्रसादी वितरित की गई।

