Saturday, March 15, 2025

Tea Addiction Harmful: ज्यादा चाय पीते हैं तो हो जाइये सावधान !! जानें, कैसे ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचाती है

Tea Addiction Harmful: चाय कुछ लोगों के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। बिना चाय के उनकी सुबह तक नहीं होती है। बेड से उठने से लेकर रात को सोने तक उनका चाय प्रेम खत्म नहीं होता है। वो अगर चाय न पिएं तो उन्हें बेचैनी महसूस होने लगती हैं। अब अगर आपको लगता है कि यहां आपकी बात हो रही है तो फिर आपको ये लेकर पूरा अवश्य पढ़ना चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Tea Addiction Harmful: चाय की तलब हानिकारक हो सकती है। भारत में ज्यादातर लोगों की सुबह ही चाय से होती है। कुछ लोग तो दिन में 10 से भी ज्यादा चाय पी जाते हैं। ख खुलने से लेकर सोने तक चाय उनकी दिनचर्या का हिस्सा होती है। चाय की लत ऐसी (Tea Addiction) कि ना पिएं तो उन्हें अजीब सी बेचैनी महसूस होने लगती है। लेकिन यही चाय की लत आपके शरीर को अंदर तक नुकसान पहुंचा सकती है। चाय अलर्टनेस और एनर्जी बूस्ट करने में मदद करती है, लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा बॉडी के नुकसानदायक होती है। आइये आज आपको ज्यादा चाय पीने के नुकसान बताते हैं।

Tea Addiction Harmful: पेट संबंधी परेशानियां होना

Tea Addiction Harmful: चाय में कैफीन और टैनिन्स होते हैं, ये पेट में एसिडिटी बढ़ाते हैं। ज्यादा चाय पीने से एसिड रिफ्लक्स, गैस, और बदहजमी की दिक्कतें होने की संभावना रहती है। खाली पेट चाय पीना तो सबसे नुकसानदायक है। ये सीधा पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है। एसिडिटी जैसी बीमारियों में तो खली पेट चाय पीना बिलकुल अवॉयड करें। चाय में तुलसी, अदरक, इलायची डालें जिससे उनका असर थोड़ा कम हो।

आयरन की कमी होना

Tea Addiction Harmful: खाने के तुरंत बाद चाय पीना, बॉडी में आयरन के अवशोषण (Iron Absorption) को बाधित कर सकता है। खास तौर से उन लोगों के लिए खाने के बाद तुरंत चाय पीना नुकसानदायक है, जो पहले से ही एनीमिया (Anemia) यानी खून की कमी का शिकार हैं। ऐसे लोग खाने के 1-2
घंटे बाद चाय का सेवन करें।

नींद कम आना

Tea Addiction Harmful: ज्यादा चाय पीने का नींद पर बहुत असर पड़ता है। कैफीन एक स्टिमुलेंट है, जो दिमाग को अलर्ट रखता, जिसके कारण नींद प्रभावित होती है।
शाम या रात में बहुत ज्यादा चाय पीना अवॉयड करें। इससे आपको नींद न आने (Insomnia) की दिक्कत हो सकती है। अगर चाय पीनी भी है तो हर्बल का विकल्प चुनना बेहतर होगा।

हड्डियों पर भी पड़ सकता है असर

Tea Addiction Harmful: चाय का ह्यदा सेवन शरीर में कैल्शियम की कमी पैदा कर सकता है, इससे हड्डियां कमजोर होती है। ज्यादा कैफीन से ऑस्टियोपोरोसिस यानी हड्डियों के कमजोर होने की बीमारी होने की संभावना रहती है। चाय की मात्रा सीमित करें। हड्डियों को मजबूती देने वाला आहार जैसे दूध, दही और हरी सब्जियां अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

दिल की धड़कनें तेज होना

चाय के ज्यादा सेवन से कैफीन ओवरलोड हो सकता है। इस कारण से कुछ लोगों तेज धड़कन या घबराहट महसूस होने लगती है। ब्लड प्रेशर से ग्रसित लोगों के लिए ये और भी खतरनाक हो सकता है। चाय पीने के बाद धड़कन बढ़ने जैसी समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और चाय कम कर दें।

तनाव और बेचैनी बढ़ सकती है

Tea Addiction Harmful: कैफीन की मात्रा बॉडी में ज्यादा हो जाए, तो यह तनाव (Anxiety) और बेचैनी का कारण बन सकता है। कई बार चाय पीने के बाद चिड़चिड़ापन, थकान और घबराहट जैसे लक्षण महसूस होने लगते है। अगर आपको भी इनमें से कुछ महसूस होता है, तो दिन में 2 कप से ज्यादा चाय न पिएं। हर्बल चाय जैसे कैमोमाइल या ग्रीन टी की और अपना रुख करें।

DISCLAIMER: ऊपर दी गयी सभी जानकारी मुहैया सूचना और इंटरनेट पर उपलब्ध तथ्यों पर आधारित हैं। ऐसे में किसी भी जानकारी पर विशेष तौर से जानने के लिए विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। हम ऊपर दी गयी किसी भी जानकारी की स्वयं पुष्टि नहीं करते हैं।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article