मजहबी ने हिंदू लड़की को भेजे अश्लील फोटो: मुंबई के एग्रीपाड़ा इलाके में 19 वर्षीय युवती के साथ कथित ऑनलाइन उत्पीड़न का मामला सामने आया है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अशरफ सिद्दीकी को हिरासत में लिया है।
मामले में यह भी सामने आया है कि आरोपी एक स्थानीय राजनीतिक परिवार से जुड़ा हुआ है, जिसकी वजह से यह केस चर्चा में आ गया है।
व्हाट्सएप ग्रुप से मिला नंबर
जानकारी के अनुसार, पीड़िता पहले महालक्ष्मी स्थित एक निजी कंपनी में टेलीकॉलर के रूप में काम करती थी।
नौकरी छोड़ने के बाद आरोपी ने कंपनी के व्हाट्सएप ग्रुप से उसका नंबर हासिल किया और 21 अप्रैल 2026 को उसे मैसेज कर बातचीत शुरू की।
शुरुआत में सामान्य बातचीत के बाद आरोपी का व्यवहार बदलने लगा।
अश्लील फोटो और वीडियो भेजी
शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल के दौरान आपत्तिजनक बातें कीं और युवती पर अनुचित संबंध बनाने का दबाव डाला।
पीड़िता ने कथित तौर पर बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने मैसेज और वीडियो के अश्लील फोटो और वीडियो भेजी, जिससे युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई।
परिवार को जानकारी देने के बाद दर्ज हुई शिकायत
घटना से घबराकर युवती ने अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने अन्य लड़कियों से भी इसी तरह संपर्क करने की कोशिश की थी।
पुलिस कर रही डिजिटल साक्ष्यों की जांच
पुलिस ने मामले में संबंधित चैट, कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच चल रही है।

