Friday, February 6, 2026

Travel: आप भी सोलो ट्रैवेल का रखती हैं शौक, तो जाएं ये 10 जगह

Travel: सोलो ट्रैवलिंग सिर्फ नए शहरों को देखने या फोटो खिंचवाने का नाम नहीं है, बल्कि यह खुद को समझने, आत्मविश्वास बढ़ाने और जीवन को नए नजरिए से देखने का मौका भी देता है।

भारत में महिला सोलो ट्रैवलर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है और ऐसे में सुरक्षित, शांत और खूबसूरत जगहों का चुनाव करना बेहद जरूरी हो जाता है।

भारत के कई हिल स्टेशन महिला यात्रियों के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। जहां सुरक्षा प्राकृतिक सौंदर्य और सुविधाएं सब कुछ मिलता है।

यहां जानिए भारत में महिला सोलो ट्रैवल के लिए 10 सबसे सुरक्षित और खूबसूरत डेस्टिनेशन

Travel: ऋषिकेश

उत्तराखंड का ऋषिकेश महिला सोलो ट्रैवलर्स के लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। त्रिवेणी घाट की गंगा आरती आपको भीतर तक सुकून देती है।

योग, मेडिटेशन, जंगल ट्रेक, बीटल्स आश्रम, रिवर राफ्टिंग—सब कुछ इसे खास बनाते हैं। यहाँ का शांत वातावरण और सुरक्षित माहौल आपकी यात्रा को बेफिक्र बना देता है।

आइजोल, मिजोरम

लगभग 900 मीटर की ऊँचाई पर स्थित आइजोल अपनी अनोखी संस्कृति, अनुशासित शहर व्यवस्था और दोस्ताना माहौल के लिए जाना जाता है। महिलाएँ यहाँ आराम से घूम सकती हैं क्योंकि यह भारत के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता है।

कूर्ग, कर्नाटक

‘भारत का स्कॉटलैंड’ कहलाने वाला कूर्ग, कॉफी बागानों, झरनों और हरियाली से भरा है। यहाँ का मौसम, शांत वातावरण और आसान लोकल ट्रांसपोर्ट महिला सोलो ट्रैवल को बेहद सुविधाजनक बना देता है।

हम्पी

हम्पी की विशाल चट्टानें, प्राचीन मंदिर और विजयनगर साम्राज्य के खंडहर आपको इतिहास में डूब जाने का मौका देते हैं। यहां का शांत वातावरण सोलो ट्रैवल के लिए परफेक्ट है, जहां आप बिना भीड़ के शांति से घूम सकती हैं।

कोडईकनाल, तमिलनाडु

ठंडी हवाएं, धुंध में लिपटी पहाड़ियाँ, कोडई लेक और खूबसूरत व्यू-पॉइंट्स कोडईकनाल एक शांत और बेहद सुरक्षित हिल स्टेशन है। महिला ट्रैवलर्स के लिए यहाँ होटल और होमस्टे आसानी से मिल जाते हैं।

गंगटोक, सिक्किम

सिक्किम भारत के सबसे सुरक्षित राज्यों में से एक है और उसकी राजधानी गंगटोक महिला यात्रियों के लिए आदर्श मानी जाती है। त्सोमो लेक, नाथुला पास और एंची मठ यहाँ की प्रमुख खूबसूरती हैं। यहाँ लोग बेहद विनम्र और मददगार होते हैं।

वायनाड, केरल

वायनाड प्रकृति के बीच शांति ढूंढ़ने वालों के लिए परफेक्ट है। जंगल, झरने और ट्रेकिंग के रास्ते इसे रोमांचक बनाते हैं, जबकि यहाँ के सुरक्षित रेनफॉरेस्ट स्टे महिलाओं के लिए आरामदायक और भरोसेमंद हैं।

शिलांग, मेघालय

मेघालय की राजधानी शिलांग अपने साफ-सुथरे माहौल, अच्छे कैफे, और दोस्ताना लोगों के लिए जानी जाती है। महिला सोलो ट्रैवलर्स के लिए यह जगह सुरक्षित, आसान और बेहद खूबसूरत है।

अल्मोड़ा, उत्तराखंड

अल्मोड़ा कम भीड़ वाला, शांत और बेहद मनोरम हिल स्टेशन है। पाइन के जंगल, मंदिर और पहाड़ियों से उगते सूरज का नज़ारा सोलो ट्रैवल को और भी खास बना देता है।

कलिम्पोंग, पश्चिम बंगाल

दार्जिलिंग से कम भीड़ वाला और ज्यादा शांत विकल्प है कलिम्पोंग। यहाँ के मठ, पहाड़ी दृश्य और सरल जीवनशैली इसे महिला सोलो ट्रैवलर्स के लिए सुरक्षित और सुखद विकल्प बनाते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article