Friday, February 13, 2026

RAJASTHAN BULLETIN: ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष के बयान पर बोले बिट्टा,देश को अपनों के गद्दारी से ज्यादा खतरा – एम.एस. बिट्टा

RAJASTHAN BULLETIN: ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एम.एस. बिट्टा ने बीकानेर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विपक्ष के “वोट चोरी” बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के बेबुनियाद आरोप और प्रदर्शन भारत विरोधी ताकतों, खासकर पाकिस्तान को ताकत देने वाले हैं।

बिट्टा ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हम रहें या न रहें, पाकिस्तान नहीं रहेगा। अगर पाकिस्तान ने भारत की ओर आंख उठाई, तो उसका नामोनिशान मिटा देंगे।” उन्होंने कहा कि देश को आज बाहरी दुश्मनों से कम, अपने ही गद्दारों से ज्यादा खतरा है।

गौरतलब है कि एम.एस. बिट्टा तीन दिवसीय बीकानेर दौरे पर हैं और इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

RAJASTHAN BULLETIN: कजरी तीज पर झूलोत्सव का समापन

कजरी तीज के पावन अवसर पर नागौर शहर के प्रमुख मंदिरों में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। विभिन्न मंदिरों में झूलोत्सव, विशेष शृंगार और भव्य झांकियों का आयोजन किया गया। शहर के प्रसिद्ध बंशीवाला मंदिर में पिछले 15 दिनों से चल रहे झूलोत्सव का आज समापन हुआ।

RAJASTHAN BULLETIN: इस अवसर पर भगवान बंशीवाला का विशेष शृंगार किया गया और शेषनाग तथा गरुड़ भगवान की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। पुजारी महेश ने बताया कि बड़ी तीज पर भगवान का विशेष शृंगार कर झूले में दर्शन करवाए गए। शाम को शेषनाग व गरुड़ भगवान की झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहीं

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राजगढ़ कस्बे में भारतीय जनता पार्टी मंडल की ओर से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई।

RAJASTHAN BULLETIN: रैली की शुरुआत पंचायत समिति कार्यालय से हुई, जो कस्बे के मेला चौराहा, सराय बाजार, गोल सर्किल होते हुए मुख्य बाजार से पण्डित भवानी सहाय चौक तक पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। रैली के दौरान देशभक्ति गीतों की धुन बजती रही, जिससे माहौल देशप्रेम से ओतप्रोत हो गया।

मेला चौराहे पर महात्मा ज्योतिबा राव फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

RAJASTHAN BULLETIN: पूर्व मंत्री की पंचायत पर भ्रष्टाचार के आरोप

पूर्व कैबिनेट मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर की पंचायत को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।

RAJASTHAN BULLETIN: पंचायत के उपप्रधान ओम नागर अडूसा ने गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। अडूसा के अनुसार, कुंदनपुर ग्राम पंचायत में एक ही परिवार के तीन लोगों को चारागाह भूमि पर मात्र 100 रुपये में पट्टे जारी कर दिए गए।

इस मामले में अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव इंद्रजीत सिंह ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद कुंदनपुर पंचायत की तत्कालीन सरपंच मीना देवी (पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर की पत्नी) और ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध अनियमितता का मामला दर्ज हुआ है।

RAJASTHAN BULLETIN: मंदिर में लूट का प्रयास, हमला कर फरार हुए बदमाश

झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र स्थित देई माई मंदिर में सोमवार को लूट का प्रयास किया गया। इस घटना को लेकर मंदिर ट्रस्ट कमेटी ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि सोमवार दोपहर जब चढ़ावे की राशि गिनी जा रही थी, तब दो बोलेरो गाड़ियों में सवार करीब 18–20 युवक मंदिर परिसर में जबरन घुस आए।

उन्होंने जबरदस्ती चढ़ावे की रकम लूटने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर मंदिर के मुख्य द्वार पर पथराव कर दिया। कमेटी सदस्यों ने जब आरोपियों का पीछा किया, तो वे गाड़ियों में सवार होकर भाग निकले।

RAJASTHAN BULLETIN: भाटी ने बताया कि 24 अगस्त से मंदिर में 15 दिवसीय मेला शुरू हो रहा है, जो 7 सितंबर तक चलेगा। अगर समय रहते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो मेले के दौरान भी इसी तरह की घटनाएं दोहराई जा सकती हैं।

RAJASTHAN BULLETIN: हर घर तिरंगा अभियान को मिला जनसमर्थन

‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत बेगूं में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा केवल राष्ट्रध्वज के सम्मान का प्रतीक ही नहीं बनी, बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश भी लेकर निकली।

यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, महिलाओं, स्कूली विद्यार्थियों सहित आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के जोशीले गीतों की धुन पर आगे बढ़ते रहे।

RAJASTHAN BULLETIN: डीजे पर गूंजते देशभक्ति गीतों से माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति में रंग गया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे नारों से गूंजते शहर ने एकजुटता और देशप्रेम का संदेश दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article