Friday, May 1, 2026

Rajasthan: राजस्थान के 15 हजार युवाओं को जापान में मिलेगी नौकरी; जापान की कंपनी से भजनलाल सरकार का करार

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि राज्य के युवाओं के सपने पूरे होंगे और 5 साल में कुल 10 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। भजनलाल शर्मा ने कहा कि बीते दिनों मुझे दक्षिण कोरिया और जापान जाने का मौका मिला उद्योगपतियों से मिला, वे सब कह रहे हैं कि भारत दुनिया के सर्वशक्तिशाली देशों में शुमार हो रहा है।  5 साल में 15 हजार युवाओं को जापान में नौकरी मिलेगी हमने जापानी कंपनी के साथ करार किया है। 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए, विकसित राजस्थान बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

10 हजार करोड़ से अधिक के कामों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मौके पर 10,376 करोड़ रूपए के कई विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। शर्मा ने आठ हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य की आठ करोड़ जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज 10 हजार करोड़ रूपए से अधिक के कामों का शिलान्यास और लोकार्पण विकसित राजस्थान के लक्ष्य को हासिल करने के सफर में शानदार कदम है।

86 पालिकाओं को 50 करोड़ की आर्थिक सहायता

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 86 नगर पालिकाओं को 50 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता जारी करने की घोषणा भी की। शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर हमें उनके दूरदर्शी संकल्पों और कड़ी मेहनत से प्रेरणा लेनी चाहिए और साल 2047 तक भारत को एक विकसित देश और राजस्थान को विकसित प्रदेश बनाने के लिए भरपूर कोशिश करनी चाहिए।

चार लाख समेत कुल 10 लाख रोजगार होंगे सृजित

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच सालों में निजी क्षेत्र में छह लाख और सरकारी क्षेत्र में चार लाख समेत कुल 10 लाख रोजगार अवसरों का सृजन किया जा रहा है। हमारी सरकार ने लगभग 41 हजार नियुक्तियां प्रदान की हैं जिसमें से आज 8032 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article