Wednesday, February 11, 2026

बिहार चुनाव 2025 में प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, या तो 10 से कम सीटें या सीधा 150 पार

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब राजनीति का पारा चढ़ चुका है।

इस बार सभी की निगाहें एक नए खिलाड़ी प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जन सुराज, पर टिकी हैं।

चुनावी रणनीतिकार से नेता बने किशोर ने एक कार्यक्रम में बड़ा दावा किया कि उनकी पार्टी या तो “10 से कम सीटें” जीतेगी या “150 से ज़्यादा।

उन्होंने कहा, “हमारे सामने दो ही संभावनाएं हैं। या तो जनता हमें पूरी तरह नकार देगी या फिर हमें भारी जनसमर्थन मिलेगा।

लोग विकल्प देख रहे हैं, लेकिन भरोसा अभी बनना बाकी है।”

लंबी पदयात्रा के बाद बना जन सुराज का सफर

बिहार चुनाव 2025: प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी जन सुराज की घोषणा पिछले साल की थी। इससे पहले वे बिहार की सड़कों पर दो साल से ज़्यादा लंबी 3,000 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर चुके थे।

इस यात्रा के ज़रिए उन्होंने गांव-गांव जाकर जनता से संवाद किया और राज्य की राजनीतिक व सामाजिक हकीकत को समझा।

किशोर का कहना है कि बिहार में लंबे समय से निराशा का माहौल है और मतदाता एक “ईमानदार विकल्प” की तलाश में हैं।

प्रशांत किशोर का राजनीतिक सफर

बिहार चुनाव 2025: प्रशांत किशोर को देश की राजनीति में उस वक्त पहचान मिली जब उन्होंने 2014 में नरेंद्र मोदी के लिए चुनावी कैंपेन तैयार किया था। इसके बाद उन्होंने टीएमसी, डीएमके और कांग्रेस जैसी पार्टियों के साथ भी काम किया।

अब उन्होंने खुद एक नया राजनीतिक प्लेटफॉर्म खड़ा किया है।

किशोर कहते हैं, “2014 में जब एक मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय नेता के रूप में प्रोजेक्ट किया गया था, वह भी एक नया मॉडल था। अब जन सुराज उसी तरह एक नया प्रयोग है।”

खुद के चुनाव न लड़ने पर दिया स्पष्टीकरण

बिहार चुनाव 2025: जब उनसे पूछा गया कि क्या वे खुद विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने साफ कहा कि“मैंने कभी नहीं कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा। अगर लड़ता, तो करगहर से लड़ता, लेकिन मैं कोई X फैक्टर नहीं हूं।”

उन्होंने यह भी दोहराया कि इस बार मुकाबला सीधे NDA और जन सुराज के बीच होगा, जबकि महागठबंधन तीसरे नंबर पर रहेगा।

कब होंगे बिहार विधानसभा चुनाव

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए मतदान दो चरणों में होगा —

  • पहला चरण: 6 नवंबर
  • दूसरा चरण: 11 नवंबर

जबकि परिणाम 14 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article