पीएम मोदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में 28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में 42 देशों के 61 स्पीकर्स और प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स शामिल हुए।
संविधान सदन में आयोजित इस समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने लोकतंत्र और विकास दोनों मोर्चों पर दुनिया के सामने खुद को साबित किया है।
यह हमारे लोकतंत्र की ताकत है कि आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।
पीएम मोदी: विविधता से ही लोकतंत्र मजबूत
पीएम मोदी ने कहा कि कभी दुनिया को शक था कि इतनी विविधता वाला देश लोकतंत्र को संभाल नहीं पाएगा, लेकिन भारत ने अपनी विविधता को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बना दिया।
भारत ने साबित किया कि डेमोक्रेटिक इंस्टीट्यूशन्स और डेमोक्रेटिक प्रोसेस लोकतंत्र को स्थिरता, गति और व्यापकता तीनों देते हैं। लोकतंत्र भारत की ग्रोथ का इंजन बन चुका है।
CSPOC में प्रधानमंत्री का बेबाक अंदाज़
यह चौथा अवसर है जब कॉमनवेल्थ स्पीकर्स और प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स की कॉन्फ्रेंस भारत में हो रही है।
इस बार कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय “संसदीय लोकतंत्र की प्रभावी डिलीवरी” है। इसका फोकस सिर्फ लोकतंत्र की परिभाषा पर नहीं, बल्कि उसे ज़मीन पर प्रभावी तरीके से लागू करने पर है।
दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी – भारत
संविधान सदन में CSPOC के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। यूपीआई के ज़रिए भारत दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट सिस्टम चला रहा है।
भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक बन चुका है।
स्टील उत्पादन में भारत दूसरे नंबर पर है। स्टार्टअप के मामले में भारत का इकोसिस्टम दुनिया में तीसरे स्थान पर है।
एविएशन सेक्टर में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाज़ार है। भारत के पास दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और मेट्रो रेल नेटवर्क के मामले में भी भारत तीसरे स्थान पर है।
पीएम मोदी के भाषण में आत्मविश्वास से भरी बातें
पीएम मोदी ने कहा, “भारत में लोकतंत्र की पहचान यह है कि उसका लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे।
हम लोक कल्याण की भावना से हर व्यक्ति के लिए बिना किसी भेदभाव के काम कर रहे हैं।
इसी लोक कल्याण की भावना के कारण बीते कुछ वर्षों में भारत में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।”
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग मेजर इकोनॉमी बन चुका है।
उन्होंने बताया कि यूपीआई के ज़रिए भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट सिस्टम चला रहा है।
भारत हर ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ग्लोबल साउथ के हितों को पूरी मजबूती से उठा रहा है। अपनी G20 अध्यक्षता के दौरान भी भारत ने ग्लोबल साउथ की चिंताओं को वैश्विक एजेंडे के केंद्र में रखा।
पीएम का महिलाओं पर खास ज़ोर
पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं का प्रतिनिधित्व भारतीय लोकतंत्र की बड़ी ताकत है। आज महिलाएं सिर्फ लोकतंत्र में भाग नहीं ले रही हैं, बल्कि नेतृत्व भी कर रही हैं।
राष्ट्रपति से लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री तक महिलाएं अहम पदों पर हैं। ग्रामीण और स्थानीय निकायों में करीब 15 लाख चुनी हुई महिला प्रतिनिधि हैं, जो जमीनी स्तर पर लगभग 50% नेतृत्व संभाल रही हैं।
इस अवसर पर ओम बिरला का साफ संदेश
ओम बिरला ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत संवाद और विविधता में है। उन्होंने ज़ोर दिया कि अलग-अलग विचार और असहमति लोकतंत्र को कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत बनाते हैं।
उनका संदेश साफ था कि हर आवाज़ का सम्मान और सार्थक चर्चा ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है।

