Sunday, January 25, 2026

PM मोदी का 75 वां जन्मदिन: जब मोदी ने एक मीटिंग के लिए जनरल डिब्बे में तय किया था 230 km का सफर, बर्थडे पर जानें उनके जीवन से जुड़ा ये खास किस्सा

PM मोदी का 75 वां जन्मदिन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केवल राजनीति ही नहीं, बल्कि सादगी और अनुशासन के प्रतीक भी माने जाते हैं।

अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने कई अनोखी मिसालें कायम की हैं। आज उनका 75वां जन्मदिन है।

वो एक साधारण व्यक्ति रहे हैं। उनके जीवन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा ऐसा भी है, जो यह दिखाता है कि मोदी कितने ज़मीनी और अनुशासित व्यक्ति रहे हैं।

यह घटना उस समय की है जब वे प्रधानमंत्री नहीं बने थे, बल्कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री थे।

अचानक अहमदाबाद जाना पड़ा, नहीं मिला था आरक्षित टिकट

PM मोदी का 75 वां जन्मदिन: किस्सा सूरत का है, जहां मोदी एक भाजपा कार्यकर्ता की शादी में शामिल होने पहुँचे थे।

शादी के तुरंत बाद उन्हें अहमदाबाद रवाना होना पड़ा क्योंकि वहाँ एक बेहद जरूरी बैठक बुलाई गई थी।

यह बैठक पहले से तय नहीं थी, इसलिए उनके पास आरक्षित टिकट की व्यवस्था नहीं हो पाई।

ट्रेन की कच्छ एक्सप्रेस से जाने का विचार किया गया, लेकिन उसमें भी एक भी सीट खाली नहीं थी।

बिना झिझक जनरल डिब्बे में बैठ गए मोदी

PM मोदी का 75 वां जन्मदिन: गुजरात भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने इस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जब आरक्षण नहीं मिल पाया तो नरेंद्र मोदी ने बिना किसी संकोच के कहा कि उनके लिए एक सामान्य टिकट ले लिया जाए।

उसी रात वे साधारण जनरल डिब्बे में बैठकर अहमदाबाद पहुँचे और बैठक में समय पर शामिल हुए।

यह घटना आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मिसाल के तौर पर सुनाई जाती है।

मोदी का सादगी भरा जीवन

PM मोदी का 75 वां जन्मदिन: उस दौर में भी जब वे राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता बन चुके थे, उन्होंने विशेष सुविधा लेने या हो-हल्ला करने के बजाय आम नागरिक की तरह सफर करना चुना।

यही वजह है कि उनके समर्थक अक्सर कहते हैं कि मोदी का जीवन आम जनता के अनुभवों से जुड़ा रहा है।

मोदी के नाम कई रिकॉर्ड

PM मोदी का 75 वां जन्मदिन: नरेंद्र मोदी का राजनीतिक सफर उपलब्धियों से भरा रहा है।

प्रधानमंत्री बनने से पहले वे गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और लगातार 13 वर्षों तक राज्य का नेतृत्व किया।

यह राज्य के इतिहास का सबसे लंबा कार्यकाल था।

मोदी अब तक 7 बार शपथ ले चुके हैं। 4 बार मुख्यमंत्री और 3 बार प्रधानमंत्री के रूप में। आज वे लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री हैं और देश में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में गिने जाते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article