Sunday, January 25, 2026

पीएम मोदी 75वां जन्मदिन: 11 साल में जहां गए वहां छाए, दुनियाभर से मिला सर्वोच्च सम्मान

पीएम मोदी 75वां जन्मदिन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75 वर्ष के हो गए हैं। बीते 11 वर्षों में वह न केवल भारत की राजनीति के सबसे प्रभावशाली नेता रहे हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं।

इस दौरान उन्हें अब तक 29 बड़े अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं।

इनमें से ज्यादातर उन देशों के सर्वोच्च नागरिक या राष्ट्रीय पुरस्कार हैं।

यह उपलब्धि उन्हें सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने वाला भारतीय प्रधानमंत्री बनाती है।

पीएम मोदी 75वां जन्मदिन: नामीबिया से ब्राजील तक मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान

जुलाई 2025 में नामीबिया ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’ से नवाज़ा।

इससे ठीक पहले ब्राजील ने भी उन्हें ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ़ द नेशनल ऑर्डर ऑफ़ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया।

पीएम मोदी 75वां जन्मदिन: त्रिनिदाद और टोबैगो, घाना, साइप्रस और श्रीलंका जैसे देशों ने भी हाल के वर्षों में उन्हें अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए हैं।

पीएम मोदी 75वां जन्मदिन: यूरोप और अफ्रीका में बढ़ता प्रभाव

यूरोप के कई देशों ने भी मोदी को उच्चतम सम्मान दिए। फ्रांस ने 2023 में उन्हें ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर’ से नवाज़ा, जबकि ग्रीस ने ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ ऑनर’ और साइप्रस ने ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ मकारियोस III’ से सम्मानित किया।

पीएम मोदी 75वां जन्मदिन: अफ्रीकी देशों में मिस्र, नाइजीरिया, घाना और नामीबिया ने उन्हें सर्वोच्च पुरस्कार देकर भारत-अफ्रीका संबंधों को नई ऊंचाई दी।

पीएम मोदी 75वां जन्मदिन: खाड़ी देशों से मिला खास सम्मान

खाड़ी देशों ने प्रधानमंत्री मोदी को विशेष मान्यता दी है। सऊदी अरब ने उन्हें ‘ऑर्डर ऑफ अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद’, अफगानिस्तान ने ‘अमीर अमानुल्लाह खान अवॉर्ड’, और यूएई ने 2019 में ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ प्रदान किया। बहरीन, कुवैत और फिलिस्तीन ने भी अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों से उन्हें सम्मानित किया।

एशिया-प्रशांत देशों की मान्यता

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों ने भी प्रधानमंत्री मोदी को विशेष पहचान दी। पापुआ न्यू गिनी ने उन्हें ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू’, फिजी ने ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ और पलाऊ ने ‘एबाकल अवॉर्ड’ प्रदान किया। मालदीव ने उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान ‘निशान इज्जुद्दीन’ से नवाज़ा।

संयुक्त राष्ट्र और वैश्विक अवॉर्ड

पीएम मोदी 75वां जन्मदिन: सिर्फ देशों ने ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भी मोदी के नेतृत्व को सराहा है।

2018 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र का “चैंपियंस ऑफ द अर्थ” अवॉर्ड मिला, जो पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया था।

इसके अलावा, उन्हें अमेरिका का ‘लीजन ऑफ मेरिट’ और दक्षिण कोरिया का ‘सियोल शांति पुरस्कार’ भी प्रदान किया गया।

पीएम मोदी 75वां जन्मदिन: दुनिया में बढ़ती भारतीय पहचान

प्रधानमंत्री मोदी को मिले ये 29 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत की वैश्विक साख का प्रतीक भी हैं।

यह दिखाता है कि बीते दशक में भारत ने दुनिया में अपनी जगह कितनी मजबूत की है।

पीएम मोदी 75वां जन्मदिन: मोदी अब तक के सबसे ज्यादा सम्मानित प्रधानमंत्री बन चुके हैं और उनकी यह उपलब्धि उन्हें वैश्विक मंच पर अलग पहचान दिलाती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article