Saturday, February 28, 2026

Pimple Problem In Monsoon: मानसून में पिंपल्स का डर खत्म! लगाएं ये नैचुरल फेस पैक हफ्ते में सिर्फ दो बार

Pimple Problem In Monsoon: बारिश के मौसम में चेहरे पर निकलने वाले पिंपल्स से परेशान हैं? तो अपनाएं ये एंटीबैक्टीरियल घरेलू उपाय, जिससे स्किन रहेगी हेल्दी और ग्लोइंग।

जानें क्यों बढ़ते हैं पिंपल्स मानसून में?

Pimple Problem In Monsoon: मानसून में वातावरण में बढ़ी नमी (Humidity) की वजह से त्वचा पर बैक्टीरिया आसानी से पनपने लगते हैं।

यही बैक्टीरिया स्किन पोर्स को बंद करके पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और इन्फेक्शन जैसी समस्याएं पैदा करते हैं।

पसीना, ऑयल और गंदगी का मेल स्किन को और ज्यादा परेशान करता है।

साथ ही, बारिश का गंदा पानी जब चेहरे या शरीर पर पड़ता है और उसे ठीक से साफ या सुखाया न जाए, तो संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है।

इस तरह बनाएं एंटीबैक्टीरियल फेस पैक

Pimple Problem In Monsoon: इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए:

  • 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1 चम्मच चंदन पाउडर
  • 1 चम्मच सूखी नीम की पत्तियों का पाउडर
  • 1–2 चुटकी हल्दी
  • गुलाब जल (पेस्ट बनाने के लिए)

सभी सामग्री को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।

ऐसे करें फेस पैक का इस्तेमाल

  • इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं।
  • इसे तब तक लगा रहने दें जब तक यह लगभग 90% सूख न जाए।
  • फिर हाथों में थोड़ा पानी लेकर हल्के हाथों से चेहरे को साफ करें।
  • चाहें तो गीले स्पंज से भी पोंछ सकते हैं।

यह फेस पैक सप्ताह में 2 बार लगाएं।

⚠️ ध्यान रखें जब फेस पैक लगा हो तब ज़्यादा मुस्कुराएं या बात न करें, इससे त्वचा में खिंचाव आ सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article