Thursday, February 12, 2026

ठंड में सुबह-सुबह वॉक करना: सही या गलत? एक्सपर्ट की राय और पूरी गाइड

ठंड में सुबह-सुबह वॉक करना: सर्दियां आते ही कई लोग सुबह-सुबह उठकर वॉक करने को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं—क्या ठंडी हवा शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है, या यह समय सेहत के लिए सबसे बेस्ट है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सैर अच्छी है, लेकिन कुछ खास सावधानियों के साथ।

ठंड में सुबह-सुबह वॉक करना: वॉक क्यों जरूरी है?

ठंड में सुबह-सुबह वॉक करना: सैर एक ऐसी आसान फिजिकल एक्टिविटी है जो कम मेहनत में ज्यादा फायदा देती है। रोजाना वॉक करने से शरीर में एनर्जी बढ़ती है, दिल और फेफड़ों की क्षमता बेहतर होती है, वजन कंट्रोल में रहता है और मानसिक तनाव भी कम होता है।

सुबह की हल्की धूप से मिलने वाला विटामिन D हड्डियों को मजबूत बनाता है, वहीं ताज़ी हवा हमारे फेफड़ों को एक्टिव रखती है।

ठंड में वॉक न करने के नुकसान क्या हो सकते हैं?

अगर सर्दियों में आलस के चलते वॉक या एक्सरसाइज छोड़ी जाए, तो शरीर पर कई नकारात्मक असर दिखाई दे सकते हैं—

वजन तेजी से बढ़ सकता है

ब्लड शुगर और बीपी गड़बड़ा सकता है

हार्ट और लंग्स की क्षमता कमजोर हो सकती है

जोड़ों का दर्द और मांसपेशियों की जकड़न बढ़ सकती है

मूड डाउन, स्ट्रेस और चिंता बढ़ सकती है

इम्यून सिस्टम कमजोर होकर आपको जल्दी बीमार कर सकता है

क्या ठंड में सुबह की वॉक करना सुरक्षित है?

ठंडी हवा में वॉक करना पूरी तरह सुरक्षित है, पर सही तरीके से। ठंड में वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और शरीर का मेटाबॉलिज्म भी एक्टिव रहता है।

लेकिन, जिन लोगों को अस्थमा,हार्ट डिजीज,ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं है उन्हें खास सावधानी रखने की जरूरत होती है, क्योंकि ठंडी हवा सांस लेने में दिक्कत या ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव ला सकती है।

ठंड में वॉक करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

ठंड में सुबह-सुबह वॉक करना: सही तैयारी के साथ सर्दियों में की गई वॉक बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। कुछ जरूरी सावधानियां:

गर्म कपड़े जरूर पहनें

हल्के लेकिन गर्म कपड़ों की लेयरिंग करें। कान, गर्दन और हाथ-पैर को खासकर ढकें।

वॉक से पहले स्ट्रेचिंग करें

ठंड में मांसपेशियां सख्त होती हैं, इसलिए स्ट्रेचिंग न करने पर चोट लग सकती है।

स्टार्ट स्लो, फिर बढ़ाएं पेस

पहले 10–15 मिनट धीमे चलें, फिर धीरे-धीरे पेस बढ़ाएं।

पानी जरूर पिएं

ठंड में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को हाइड्रेशन की उतनी ही जरूरत होती है।

बहुत ज्यादा ठंड में समय बदलें

अगर सुबह का तापमान बहुत कम हो, तो सूरज थोड़ा निकलने के बाद वॉक करें ताकि शरीर पर ठंड का प्रभाव कम पड़े।

जरूरत हो तो मास्क पहनें

मास्क ठंडी हवा से गले और फेफड़ों की सुरक्षा करता है।

सर्दियों की सुबह वॉक करना सही है, बस सावधानी जरूरी है। सही कपड़े, सही वॉर्मअप और सही टाइमिंग आपकी वॉक को न सिर्फ सुरक्षित बनाती है, बल्कि सेहत के लिए और ज्यादा फायदेमंद भी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article