Sunday, July 19, 2026

MBA Scholarship 2026: अब महंगी MBA फीस की चिंता खत्म, जानें स्कालरशिप के आवेदन की प्रक्रिया

MBA Scholarship 2026: एमबीए (Master of Business Administration) देश और दुनिया में सबसे लोकप्रिय प्रोफेशनल डिग्रियों में से एक मानी जाती है।

बिजनेस मैनेजमेंट, मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के इच्छुक लाखों छात्र हर साल MBA में प्रवेश लेते हैं।

हालांकि, प्रतिष्ठित संस्थानों से MBA करने की फीस कई बार लाखों रुपये तक पहुंच जाती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।

ऐसे में विभिन्न सरकारी संस्थानों, बैंकों, विश्वविद्यालयों और निजी संगठनों द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप योजनाएं छात्रों के लिए बड़ी राहत साबित होती हैं।

आइए जानते हैं MBA छात्रों के लिए उपलब्ध प्रमुख स्कॉलरशिप्स के बारे में।

UPESMET MBA Scholarship: ट्यूशन फीस में 25 फीसदी तक राहत

यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (UPES) MBA छात्रों के लिए UPESMET MBA Scholarship प्रदान करती है।

यह स्कॉलरशिप उन विद्यार्थियों को दी जाती है जो UPESMET प्रवेश परीक्षा में सफल होते हैं और MBA कार्यक्रम में दाखिला लेते हैं।

इस स्कॉलरशिप के तहत छात्रों को ट्यूशन फीस में 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है। आमतौर पर इसके आवेदन फरवरी से मार्च के बीच स्वीकार किए जाते हैं।

ONGC Scholarship: मेधावी छात्रों को सालाना 48 हजार रुपये

ONGC Foundation द्वारा सामान्य (General) और OBC वर्ग के छात्रों को यह स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। इसके लिए उम्मीदवार के 12वीं और ग्रेजुएशन में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।

आवेदक की आयु 30 वर्ष से कम होनी चाहिए और परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयनित छात्रों को 48,000 रुपये प्रतिवर्ष की वित्तीय सहायता दी जाती है।

BML Munjal University MBA स्कालरशिप

MBA Scholarship 2026: हीरो ग्रुप की पहल BML Munjal University भी MBA छात्रों के लिए आकर्षक स्कॉलरशिप प्रदान करती है। यह स्कॉलरशिप CAT, XAT या GMAT स्कोर के आधार पर दी जाती है।

योग्य छात्रों को 50 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक ट्यूशन फीस में छूट मिल सकती है। कुछ मामलों में रहने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। आवेदन प्रक्रिया आमतौर पर जून और जुलाई के दौरान होती है।

IDFC FIRST Bank MBA Scholarship

IDFC FIRST Bank देश के चुनिंदा 150 बिजनेस स्कूलों में MBA करने वाले छात्रों के लिए विशेष स्कॉलरशिप योजना संचालित करता है।

यह एक आवश्यकता-आधारित (Need-Based) स्कॉलरशिप है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों की सहायता करना है।

इस योजना के तहत चयनित छात्रों को दो वर्षों तक प्रति वर्ष 1 लाख रुपये की सहायता दी जाती है। आवेदन करने वाले छात्र के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

PNB Housing Finance Pratibha Scholarship

PNB Housing Finance द्वारा संचालित यह स्कॉलरशिप MBA के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत छात्रों के लिए उपलब्ध है।

इसके लिए उम्मीदवार के 12वीं और स्नातक स्तर पर कम से कम 65 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।

परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होने पर छात्र आवेदन कर सकते हैं। चयनित छात्रों को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

National Scholarship for Post Graduate Studies (NSPG)

MBA Scholarship 2026: केंद्र सरकार की यह योजना पोस्ट ग्रेजुएट स्तर की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए शुरू की गई है। इसके अंतर्गत चयनित छात्रों को 10 महीनों तक हर महीने 15,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है।

आवेदक की आयु 30 वर्ष से कम होनी चाहिए और वह पहली बार किसी पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कार्यक्रम में प्रवेश ले रहा हो।

SC/ST छात्रों के लिए Post Matric Scholarship

अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप बेहद महत्वपूर्ण योजना है।

इसके तहत छात्रों की अनिवार्य शैक्षणिक फीस की प्रतिपूर्ति की जाती है और साथ ही रखरखाव भत्ता भी दिया जाता है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

Minority Students के लिए Merit-cum-Means Scholarship

अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु यह स्कॉलरशिप चलाई जाती है।

इसके तहत छात्रों को 30,000 रुपये तक की वार्षिक सहायता या वास्तविक कोर्स फीस (जो भी कम हो) प्रदान की जाती है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए पिछली परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और परिवार की आय 2.5 लाख रुपये से कम होना आवश्यक है।

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना

MBA Scholarship 2026: सशस्त्र बलों के शहीद, दिवंगत या पूर्व सैनिकों के आश्रितों और विधवाओं के लिए प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना संचालित की जाती है।

MBA सहित विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स में अध्ययनरत पात्र छात्रों को प्रति माह 2,250 से 2,500 रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाती है।

आवेदन कहां और कैसे करें?

केंद्र सरकार की अधिकांश स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए आवेदन National Scholarship Portal (NSP) के माध्यम से किया जाता है।

इसके अलावा कई राज्य सरकारें और प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल भी आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को फीस में छूट और विशेष छात्रवृत्ति प्रदान करते हैं।

MBA में प्रवेश लेने से पहले छात्रों को संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उपलब्ध स्कॉलरशिप योजनाओं की जानकारी जरूर जांचनी चाहिए।

सही समय पर आवेदन करके छात्र अपनी पढ़ाई का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत ने 12 वर्षों में पर्यावरण संरक्षण के मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि दर्ज की


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article