महाशिवरात्रि पर पुजारी की हत्या: 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन मध्य प्रदेश के सीधी जिला के कुसमी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली हत्या हुई। जहां एक 55 वर्षीय आरोपी लाला केवट ने पुजारी इंद्रभान की बेरहमी से हत्या कर दी।
इस घंटी की आवाज़ मेरी छाती पर सांप बनकर लिपटती है… एक दिन इसे हमेशा के लिए खामोश कर दूंगा… यही शब्द थे उस हत्यारे के, जिसने महाशिवरात्रि पर लौटते 75 वर्षीय पुजारी की जान ले ली।
धारदार हथियार से किया हमला
महाशिवरात्रि पर पुजारी की हत्या: ऐसा बताया जा रहा है कि पुजारी इंद्रभान चौधरी मंदिर पूजा करने गए थे और जब वो वहां से लौट रहे थे,
तो मंदिर से करीब 200 मीटर दूर मुख्य रास्ते पर पहले से घात लगाए बैठे आरोपी ने अचानक उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और पुजारी मोपेड से गिर पड़े।
इसके बाद हमलावर ने उनके गले और सीने पर कई बार वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई।
पुजारी को मोक्ष दिया
घटना के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्या के बाद भी वह अजीब बातें कर रहा था और कह रहा था कि उसने पुजारी को मोक्ष दे दिया। उसकी यह बात सुनकर लोग हैरान रह गए।
आज व्रत है, पूजा के लिए मंदिर जाना है
परिवार के लोगों ने बताया कि सुबह घर से निकलते समय उन्होंने चाय भी नहीं पी थी और कहा था कि आज व्रत है और पूजा के लिए जल्दी मंदिर पहुंचना है।
किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनका आखिरी दिन होगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए जांच जारी है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमला योजनाबद्ध लग रहा है। महाशिवरात्रि जैसे पवित्र दिन हुई इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है।
एक बुज़ुर्ग पुजारी की इस तरह बेरहमी से हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, क्या वजह थी इस नफरत की?

