Saturday, March 14, 2026

Ladakh: लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान जलस्तर बढ़ने के कारण हुआ बड़ा हादसा, पांच जवान शहीद

Ladakh: लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी में भारतीय सेना को लेकर एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने के लिए टैंक अभ्यास करते समय अचानक से जलस्तर बढ़ने के कारण बड़ी दुर्घटना की संभावना है। सेना के पांच जॉन इस हादसे में शहीद हो गए हैं।

लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश है। वहां मौजूद भारतीय सेना के साथ एक दुखद घटना हुयी है।रक्षा अधिकारी के मुताबिक सेना के कुछ जवान लद्दाख के दौलते बेग ओल्डी में नदी पार करने के लिए टैंक अभ्यास कर रहे थे। तभी अचनाक से उस नदी का जलस्तर बढ़ गया जिसमें सेना के कई जवान फंस गए। जिनमें से पांच जवानों कि मौत हो गयी है।

टैंक अभ्यास के दौरान अचानक नदी में फंसा टैंक

मीडिया में आयी रिपोर्ट्स के मुताबिक जब जवान नदी को कैसे पार करना है इस का अभ्यास कर रहे थे तभी अचानक से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलसी) के पास अचानक से बाढ़ आयी जिसमें 4 से 5 सैनिक बह गए हैं। उस समय टैंक नदी के सबसे गहरे हिस्से को पार कर रहा था, तभी वहां पर अचानक से जलस्तर बढ़ा और टैंक फंस गया। कहा जा रहा की उस पूरे टैंक में पानी भर गया था। कुछ शव तो पानी से बरामद कर लिए गए हैं।

रेस्क्यू ऑपेरशन के दौरान टैंक में सवार पांचों जवानों की जान चली गयी है। आपको ये बता दें के हादसे के दौरान किसी भी तरह की कोई झड़प नहीं हुई है। ये एक प्राकृतिक आपदा के कारण हुआ हादसा है।।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article