Friday, February 6, 2026

कानपुर में लव ज़िहाद: हिन्दू बनकर फंसाया, शादी के बाद मज़हबी ने की दीपिका की हत्या

कानपुर में लव ज़िहाद: उत्तर प्रदेश में कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर स्थित रामगंगा इनक्लेव में लव ज़िहाद का मामला सामने आया है।

यहां तीन महीने पहले लव मैरिज करने वाले शोएब खान ने कथित तौर पर अपनी पत्नी दीपिका सैनी की हत्या कर दी और फरार हो गया।

पहचान बदलकर फंसाया प्रेमजाल में

सूत्रों के अनुसार, शोएब खान ने दीपिका से अपनी पहचान छिपाकर सौरभ दुबे बनकर मुलाकात की थी। उनकी मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती से प्यार में बदल गई।

दीपिका और शोएब खान किराए के मकान में साथ रह रहे थे। शोएब पेशे से ट्रक चालक है और अहमदाबाद में काम करता था। अक्टूबर 2025 में दोनों ने शादी कर ली।

झगड़ा बना मौत का कारण

घटना 2 फरवरी 2026 की दोपहर की बताई जा रही है। पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर जोरदार झगड़ा हुआ।

कुछ समय तक चीख-पुकार सुनाई दी और अचानक घर में सन्नाटा छा गया। दो घंटे बाद, शोएब ने दरवाजे पर लगातार दस्तक दी।

जब पड़ोसी बाहर आए तो देखा कि दीपिका बेड पर बेसुध पड़ी थी और उसकी गर्दन पर रस्सी के निशान थे।

पड़ोसियों ने तुरंत दीपिका की मां और रिश्तेदारों को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस को सूचना मिलने से पहले ही शोएब घर से फरार हो गया था।

हत्या या आत्महत्या? पुलिस कर रही जांच

पुलिस के अनुसार, फॉरेंसिक टीम ने मौके पर ही वहां से कुछ सबूत जुटाए है। मृतक महिला के गले पर रस्सी के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

कुछ पड़ोसियों ने कहा कि यह आत्महत्या भी हो सकती है। वहीं मृतका की मां ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस शिकायत के आधार पर दोनों एंगल से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिससे मौत की सही वज़ह का पता चल सके।

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों का कहना है कि दरवाजा बंद था, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही उसका फरार होना कई सवाल खड़े करता है।

आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं ताकि आरोपी को जल्द से जल्द हिरासत में लिया जा सके।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली क्राइम: मजहबी अब्बू ने 15 दिन में 5 बार किया बेटी से रेप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article