Friday, March 13, 2026

IranVsIsrail: ईरान इजरायल युद्ध में अमेरिकी एंट्री के बाद परमाणु ठिकानों पर बमबारी से हालात बेकाबू, ट्रंप के आदेश पर फोर्डो नतांज और इस्फहान पर हमला, मिसाइलों की बारिश से दहशत

IranVsIsrail: ईरान और इजरायल के बीच लगातार बढ़ रहे टकराव के बीच अब अमेरिका भी खुलकर मैदान में उतर आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों—Fordow, Natanz और Esfahan—पर एयर स्ट्राइक की है। उन्होंने इस कार्रवाई को अमेरिका की सैन्य ताकत का प्रतीक बताया और कहा कि यह हमला पूरी तरह सफल रहा।

IranVsIsrail: ट्रंप का दावा, सभी फाइटर जेट्स सुरक्षित लौटे

राष्ट्रपति ट्रंप ने जानकारी दी कि अमेरिका की वायु सेना ने पूरी योजना और सटीक निशाने के साथ यह ऑपरेशन अंजाम दिया। उनके मुताबिक सभी B2 बॉम्बर्स ईरानी सीमा से बाहर निकल चुके हैं और सुरक्षित अपने बेस की ओर लौट रहे हैं। ट्रंप ने इस ऑपरेशन को ‘अमेरिकी शक्ति की ऐतिहासिक मिसाल’ बताते हुए अब शांति की अपील की।

B2 बॉम्बर्स से हुई बमबारी

IranVsIsrail: बताया जा रहा है कि अमेरिका ने प्रशांत महासागर में स्थित अपने गुआम बेस से B2 बॉम्बर्स रवाना किए थे। इन्हीं अत्याधुनिक स्टील्थ फाइटर विमानों ने Fordow, Natanz और Esfahan पर बमबारी की। सूत्रों के अनुसार, Fordow को मुख्य निशाना बनाया गया। यह स्पष्ट नहीं है कि इस हमले में इजरायली वायुसेना की कोई भूमिका थी या नहीं।

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में हाई अलर्ट जारी किया

हमले के तुरंत बाद अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में स्थित अपने सभी एयरबेस पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया। वहीं ट्रंप ने स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे देश को संबोधित करने की घोषणा की है, जो भारतीय समयानुसार सुबह 7.30 बजे होगा।

ईरान का पलटवार इजरायल के 10 शहरों पर मिसाइल हमला

IranVsIsrail: अमेरिकी हमले के कुछ ही घंटों के भीतर ईरान ने जबरदस्त जवाबी हमला करते हुए तेल अवीव, हाइफा, और अन्य 8 इजरायली शहरों को निशाना बनाया। इजरायल की सरकारी प्रसारण एजेंसी ‘Kan’ के अनुसार, ईरानी मिसाइलों ने 10 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे आम लोगों में अफरा-तफरी फैल गई।

इजरायल ने बंद किया एयरस्पेस एल अल और अर्किया की उड़ानें स्थगित

IranVsIsrail: ईरानी हमलों की तीव्रता को देखते हुए इजरायली एयरपोर्ट अथॉरिटी (IAA) ने तत्काल प्रभाव से देश का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। एल अल इजरायल एयरलाइंस और अर्किया एयरलाइंस ने भी अपनी सभी उड़ानें अगली सूचना तक स्थगित कर दी हैं। हालांकि मिस्र और जॉर्डन से लगी जमीनी सीमाएं अभी खुली हुई हैं।

हमले में नुकसान और घायलों की खबरें परंतु कोई स्पष्ट आंकड़ा नहीं

इजरायली आपातकालीन सेवा मागेन डेविड एडोम ने विभिन्न क्षेत्रों में नुकसान की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक किसी की मृत्यु की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने पश्चिमी ईरान में स्थित कई सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया।

IDF का बयान हाइफा में इंटरसेप्टर गिरने से बढ़ी चिंता

इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने बताया कि ईरान ने दो चरणों में कम से कम 27 मिसाइलें दागीं, जिनमें से एक मिसाइल तेल अवीव के रिहायशी इलाके में गिरी, जिससे 13 लोग घायल हो गए। हाइफा में इंटरसेप्टर सिस्टम की विफलता के कारण कोई सायरन नहीं बजा, जिससे समय रहते लोगों को सतर्क नहीं किया जा सका।

ईरानी क्लस्टर बम को लेकर जांच जारी

IDF जांच कर रहा है कि क्या ईरान ने हालिया हमले में भी क्लस्टर बम का इस्तेमाल किया जैसा कि पिछले सप्ताह किया गया था। अभी तक इसका कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। हमले के दौरान रूट 431 हाईवे पर भी एक व्यक्ति घायल हुआ।

13 जून को शुरू हुआ था इजरायली ऑपरेशन राइजिंग लाइन

IranVsIsrail: गौरतलब है कि 13 जून को इजरायल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लाइन’ लॉन्च किया था, जिसके तहत ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया गया। उसी के जवाब में ईरान ने अपने मिसाइल हमलों की शुरुआत की थी। अब अमेरिका की सीधे भागीदारी ने इस युद्ध को खतरनाक मोड़ पर पहुंचा दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article