दुनिया की सबसे मजेदार नौकरियां: दुनिया में नौकरी का मतलब अक्सर डेस्क, लैपटॉप और ईमेल के ढेर से ही समझा जाता है, लेकिन हर जॉब ऐसी नहीं होती।
कुछ पेशे ऐसे भी हैं जिन्हें सुनकर पहले हंसी आती है और फिर हैरानी भी होती है। लगता है कि क्या सच में ऐसी नौकरी भी मिलती है?
इन अनोखी जॉब्स में लोग आराम से सोकर, फिल्में देखकर, या पेंट सूखते हुए घूरकर भी मोटी कमाई कर रहे हैं। आएये इनके बारे में जानते हैं:
सोते-सोते कमाइए हजारों, ‘प्रोफेशनल स्लीपर’ की नौकरी
दुनिया की सबसे मजेदार नौकरियां: इसमें कर्मचारी का काम सिर्फ हर दिन अलग-अलग बेड पर सोना होता है। फिनलैंड के एक लग्ज़री होटल ने ऐसे कर्मचारी को रखा गया है जिसका एकमात्र काम, हर दिन नए बेड पर सोना और एक छोटा-सा रिव्यू लिखना कि नींद कैसी आई।
कई गद्दा बनाने वाली कंपनियाँ भी ‘स्लीप टेस्टर’ हायर करती हैं और इसके बदले शानदार सैलरी देती हैं।
दुनिया की सबसे धैर्य वाली जॉब, पेंट को सूखते देखना
दुनिया की सबसे मजेदार नौकरियां: यूके में एक व्यक्ति का काम है, कार्डबोर्ड पर किए गए पेंट को सूखते हुए देखना।
एक-एक मिनट पर उसकी नज़र रहती है कि रंग कैसे बदल रहा है, टेक्सचर में क्या फर्क आ रहा है, और सूखने में कितना समय लग रहा है।
यह नौकरी जितनी अजीब लगती है, उतनी ही धैर्य की परीक्षा भी लेती है। लेकिन इसके लिए अच्छी खासी कमाई भी होती है।
दिनभर फिल्में और वेब सीरीज देखने पर भी मिलती है सैलरी
दुनिया की सबसे मजेदार नौकरियां: अब यह वो काम है जो शायद हर कोई करना चाहेगा।
दुनिया में मौजूद है ‘नेटफ्लिक्स टैगिंग जॉब’। यहाँ कर्मचारी का काम होता है रिलीज़ से पहले नई फिल्में और वेब सीरीज देखना, उनके जॉनर तय करना, सही टैग लगाना और कंटेंट का विश्लेषण करना।
काम आसान, मजेदार और सैलरी भी धांसू। बस ध्यान तेज़ होना चाहिए और कंटेंट को समझने की क्षमता होनी चाहिए।

