Indian Railways New Refund Rules 2026: अगर आप भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने कंफर्म टिकट कैंसिल कराने और रिफंड के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, ये नए नियम 1 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 के बीच अलग-अलग चरणों (Phases) में लागू किए जाएंगे।
अब अगर आपने आखिरी वक्त में टिकट कैंसिल किया, तो आपको एक रुपया भी वापस नहीं मिलेगा।
आइए जानते हैं क्या है नया Railway Ticket Cancellation Slab और आपका सफर कैसे बदल जाएगा।
अब 8 घंटे पहले ही लेना होगा फैसला
नए नियमों के तहत सबसे बड़ा झटका उन यात्रियों को लगा है जो यात्रा से कुछ घंटे पहले प्लान बदलते थे।
पहले ट्रेन छूटने के 4 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल करने पर कुछ रिफंड मिल जाता था, लेकिन अब इस समय सीमा को बढ़ाकर 8 घंटे कर दिया गया है।
यदि आपकी ट्रेन शाम 6 बजे की है, तो आपको सुबह 10 बजे से पहले ही टिकट कैंसिल करना होगा। अगर आप 8 घंटे से कम समय के भीतर टिकट रद्द करते हैं, तो आपको Zero Refund मिलेगा।
टिकट रिफंड का नया गणित । New Refund Slab 2026
रेलवे ने दलालों और एजेंटों द्वारा टिकटों की कॉर्नरिंग रोकने के लिए रिफंड की दरों को और सख्त कर दिया है। अब रिफंड का कैलकुलेशन समय के हिसाब से इस प्रकार होगा।
72 घंटे से पहले: अगर आप यात्रा से 3 दिन पहले टिकट कैंसिल करते हैं, तो केवल न्यूनतम कैंसिलेशन चार्ज कटेगा।
72 से 24 घंटे के बीच: इस समयावधि में टिकट रद्द करने पर आपके कुल किराए का 25% हिस्सा काट लिया जाएगा।
24 से 8 घंटे के बीच: यदि आप ट्रेन छूटने से एक दिन पहले या 8 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल करते हैं, तो 50% किराया कटेगा।
8 घंटे से कम समय: कोई रिफंड नहीं मिलेगा (No Refund)।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान
Indian Railways New Refund Rules 2026: रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने स्पष्ट किया कि यह कदम टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए उठाया गया है।
दलाल अक्सर एक्स्ट्रा टिकट बुक कर लेते थे और ग्राहक न मिलने पर चार्ट बनने से ठीक पहले कैंसिल कर रिफंड ले लेते थे।
अब रिफंड नियमों में सख्ती से आम यात्रियों को Confirm Ticket मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।
चार्ट बनने के बाद भी बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन
जहां एक तरफ रिफंड नियम सख्त हुए हैं, वहीं रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी राहत भी दी है।
अब आप ट्रेन के शेड्यूल डिपार्चर टाइम से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग पॉइंट (Boarding Station) बदल सकते हैं।
पहले यह सुविधा केवल चार्ट बनने से पहले तक ही उपलब्ध थी। अब बड़े शहरों (जैसे दिल्ली, मुंबई, लखनऊ) में जहां एक से ज्यादा स्टेशन हैं, यात्री अपनी सुविधा के अनुसार अंतिम समय में भी स्टेशन बदल पाएंगे।
यह बदलाव IRCTC Website, App या रेलवे काउंटर के जरिए किया जा सकता है।
इन स्थितियों में मिलेगा पूरा पैसा । Full Refund Rules
Indian Railways New Refund Rules 2026: रेलवे ने स्पष्ट किया है कि कुछ विशेष परिस्थितियों में रिफंड के पुराने और उदार नियम ही लागू रहेंगे।
ट्रेन कैंसिल होने पर: यदि रेलवे खुद ट्रेन रद्द करता है, तो पूरा पैसा वापस मिलेगा।
ट्रेन लेट होने पर: अगर ट्रेन अपने तय समय से 3 घंटे से ज्यादा लेट है, तो यात्री TDR (Ticket Deposit Receipt) फाइल करके फुल रिफंड क्लेम कर सकते हैं।
वेटिंग टिकट: यदि चार्ट बनने के बाद भी टिकट वेटिंग में रहता है, तो वह ऑटोमैटिक कैंसिल हो जाएगा और पूरा पैसा वापस खाते में आ जाएगा।
भारतीय रेलवे के ये नए नियम 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो रहे हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं ताकि रिफंड के नुकसान से बचा जा सके।
Confirm Ticket Booking को आसान बनाने की दिशा में रेलवे का यह एक बड़ा और कड़ा कदम है।
यह भी पढ़ें: समय रैना बायोग्राफी: कॉमेडी, कंट्रोवर्सी और कमबैक का पूरा सफर

