Thursday, February 19, 2026

भारत से यूरोप भागते पकड़ा गया हसन मेहदी, बांग्लादेश में हिंदू अधिकारी का हत्यारा

भारत से यूरोप भागते पकड़ा गया हसन मेहदी: बांग्लादेश में एक हिंदू पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले आरोपी अहमद रजा हसन मेहदी को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह यूरोप भागने की कोशिश में था, लेकिन इमिग्रेशन अधिकारियों ने पहले से मिली सूचना के आधार पर उसे एयरपोर्ट पर ही पकड़ लिया।

जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे बांग्लादेश वापस भेज दिया गया।

संतोष चौधरी की हत्या का मुख्य आरोपी

भारत से यूरोप भागते पकड़ा गया हसन मेहदी: जानकारी के लिए बता दें कि मेहदी साल 2024 में हुई हिंसा के दौरान पुलिस अधिकारी संतोष चौधरी की हत्या का मुख्य आरोपी है।

आरोप है कि उसने पुलिस थाने में बैठकर वीडियो जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।

शेख हसीना के खिलाफ प्रदर्शन

यह घटना 5 अगस्त 2024 की है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच हिंसा भड़क गई थी।

उसी दौरान बानियाचंग इलाके में तैनात सब-इंस्पेक्टर संतोष चौधरी को भीड़ ने मार डाला।

हत्या के बाद उनका शव पेड़ से लटका दिया गया था, जिससे पूरे इलाके में डर और तनाव फैल गया।

9 लोगों की मौत

उस दिन प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में करीब 9 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद क्षेत्र में आगजनी, लूटपाट और हिंसा की कई घटनाएँ सामने आईं।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि हिंसा के दौरान खास तौर पर हिंदू समुदाय को निशाना बनाया गया था।

यह मामला न सिर्फ एक जघन्य हत्या का है, बल्कि उस दौर की हिंसा और अराजकता की भयावह तस्वीर भी दिखाता है, जिसमें कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी।

आरोपी की गिरफ्तारी और डिपोर्ट किए जाने से अब उम्मीद है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article