Friday, March 27, 2026

Hapud: यूपी के डॉक्टर ने सर्जरी के दौरान मरीज के दिमाग में छोड़ दी सुई, हुआ ऐसा हाल

Hapud: हाल ही में यूपी के डॉक्टर ने Surgery के दौरान मरीज के डिमांड में सुई छोड़ दी थी। आरोप है कि सर्जरी के समय डॉक्टर नशे की हालत में था।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां एक सरकारी अस्पताल में 18 साल की लड़की के सिर में सर्जेरी के दौरान सर्जिकल सुई छोड़ दी गयी थी। लड़की की मां का आरोप है कि सर्जरी के दौरान डॉक्टर नशे की हालत में था। अब इस मामले के सामने आते ही जांच शुरू कर दी गयी है।

मामला

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, हापुड़ में रहने वाली 18 साल की लड़की सितारा के सिर में अपने पड़ोसियों के साथ हुए झगडे के दौरान चोट लग गयी थी। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाय गया था। सिर पर चोट गहरी होने के कारण डॉक्टर चोट पर टांके लगाए थे। इसके बाद मेडिकल स्टाफ ने घाव की पट्टी कर लड़की को डिस्चार्ज कर दिया।

लड़की का घर पहुंचते ही हुआ ये हाल

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सितारा अपने घर पहुंची तो उसके सिर में काफी तेज दर्द होने लगा। दर्द बढ़ता चला गया। इसके बाद उसे प्राइवेट अस्पताल में इलाज के ले जाय गया जहां डॉक्टरों ने घाव को दोबारा खोला तो सितारा के सिर में सर्जिकल सुई फांसी हुई मिली। सुई निकलने के बाद अब लड़की ठीक है।

सरकारी अस्पताल का डॉक्टर नशे में था?

लड़की की मां के आरोप है कि सितारा को टांके लगाने वाला डॉक्टर उस समय नशे की हालत में था। लड़की की मां ने कहा कि हम नहीं चाहते कि जैसा सितारा के साथ हुआ वैसे किसी दूसरे शख्स के साथ भी हो। हम इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।

दो सदस्य की जांच टीम का हुआ गठन

हापुड़ के सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने जानकरी दी कि इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। एक बार टीम कि रिपोर्ट आ जाए फिर इस मामले पर कारवाई की जाएगी। साथ ही उन्होनें लड़की के डॉक्टर में नशे में होने की बात से भी इंकार कर दिया है। उन्होनें कहा कि यहां ऐसा कोई डॉक्टर नहीं है जो नशे में किसी मरीज का इलाज करे।

सुई देर तक छोड़ दी जाए तो क्या होता है

अगर इलाज के दौरान सिर में कोई भी सर्जिकल आइटम रह जाता है तो यह खतरनाक हो सकता है। इस से व्यक्ति की जान भी जा सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो सिर के अंदर किसी भी चीज का छूटना बेहद खतरनाक है, चाहे वह छोटी-सी सुई जैसी चीज ही क्यों न हो। सितारा की तरह अगर किसी के सिर में कोई भी सर्जिकल आइटम रह जाता है तो शुरुआत में तेज दर्द होता है, फिर इंफेक्शन फैलने का खतरा है। इन्फेक्शन ज्यादा फैल जाए तो व्यक्ति की जान पर बन आती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article