Friday, June 12, 2026

बकरीद पर मजहबियों ने की हिंदू की हत्या, फोन कर बहाने से बुलाया

बकरीद पर मजहबियों ने की हिंदू की हत्या: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में बकरीद के दिन 17 वर्षीय हिंदू युवक सूर्या चौहान की मजहबियों ने हत्या कर दी।

इसके बाद इलाके में तनाव फैला हुआ है। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि किशोर पर चाकू से हमला किया गया था और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

फोन कर बुलाया गया मिलने

मृतक सूर्या चौहान अपने परिवार के साथ नवनीत विहार इलाके में रहता था और 11वीं कक्षा का छात्र था।

परिजनों का आरोप है कि लगभग आठ महीने पहले उसका स्थानीय युवक असद से विवाद हुआ था और असद ने बकरा ईद फोन कर सूर्या को मिलने बुलाया।

परिवार का कहना है कि सूर्या अपने दो दोस्तों के साथ असद से मिलने पहुंचा, जहां पहले से कई मुस्लिम युवक मौजूद थे।

इसके बाद उसके साथ मारपीट शुरू हो गई और उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया।

चश्मदीदों ने बताई हमले की पूरी कहानी

घटना के समय सूर्या के साथ मौजूद उसके दोस्तों ने दावा किया कि हमलावरों ने उसे चारों ओर से घेर लिया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमले से पहले भड़काऊ और सांप्रदायिक टिप्पणियां भी की गईं।

इसके बाद सूर्या पर लगातार चाकू से वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक हमले के दौरान आसपास अफरा-तफरी मच गई।

शोर सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे।

अस्पताल में मौत, परिवार में मातम

गंभीर रूप से घायल सूर्या को तत्काल नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन अगले दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूर्या की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिजन आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं।

एफआईआर में क्या कहा गया है?

मृतक के बड़े भाई यश चौहान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। एफआईआर के अनुसार 28 मई की दोपहर सूर्या अपने मित्र के साथ जा रहा था, तभी उसका सामना असद से हुआ।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाद के बाद सूर्या पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राथमिक रूप से मामला हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं।

जांच और छापेमारी के बाद तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी और वायरल वीडियो की जांच

जांच एजेंसियां घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि उसमें घटना से जुड़े कुछ दृश्य दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि पुलिस ने अभी तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और उसकी सत्यता की जांच की जा रही है।

इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

घटना के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए खोड़ा क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों को सामने लाने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

वहीं मृतक परिवार आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article