Friday, February 6, 2026

दुबई ट्रेवल: भारतीय सैलानियों की पहली पसंद बना दुबई, जानिए क्यों इतनी बढ़ रही है लोकप्रियता

दुबई ट्रेवल: भारत दुनिया भर के पर्यटकों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है, लेकिन जब भारतीय खुद छुट्टियों के लिए विदेश जाते हैं

तो सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले देशों में पहला नाम आता है संयुक्त अरब अमीरात का। खासकर दुबई भारतीय सैलानियों का पसंदीदा डेस्टिनेशन बन चुका है।

ग्लोबल ट्रैवल मार्केटप्लेस स्काईस्कैनर की रिपोर्ट बताती है कि साल 2023 में सबसे अधिक भारतीय पर्यटक दुबई गए थे और 2024 में भी यही सिलसिला जारी रहा

मालदीव और बैंकॉक जैसी जगहों को छोड़कर बड़ी संख्या में भारतीयों ने दुबई का रुख किया और यह ट्रेंड अब भी तेजी से बढ़ रहा है।

दुबई ट्रेवल: कम पैसे में कर सकते है दुबई की ट्रिप

दुबई की करेंसी भले ही भारतीय रुपये से कई गुना महंगी है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय पर्यटकों के लिए यह शहर किफायती और आकर्षक साबित होता है।

वजह यह है कि यहां घूमने-फिरने का खर्च कई बड़े देशों की तुलना में कम आता है। दस से पंद्रह हजार रुपये में दुबई का ट्रिप आसानी से प्लान किया जा सकता है।

ठहरने के लिए पांच से आठ हजार रुपये में अच्छे होटल मिल जाते हैं और खाने-पीने का खर्च भी जेब के मुताबिक ही बैठता है।

वहीं घूमने-फिरने और लोकल ट्रांसपोर्ट पर रोजाना करीब एक से डेढ़ हजार रुपये खर्च करने पर आसानी से शहर की बेहतरीन जगहों का आनंद लिया जा सकता है।

घूमने की कई जगहें

दुबई अपनी आधुनिकता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां की सबसे बड़ी पहचान बुर्ज खलीफा है, जो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है और पर्यटकों को पूरे शहर का नज़ारा दिखाती है।

इसके अलावा दुबई मॉल, दुबई मिरेकल गार्डन, डेजर्ट सफारी, दुबई फ्रेम और म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर जैसे आकर्षण हर साल लाखों सैलानियों को खींचते हैं।

दुबई का जाएंट व्हील ‘एन दुबई’ भी रोमांच और मनोरंजन का अनोखा अनुभव देता है।

इस शहर की नाइटलाइफ, बीच और कलात्मक नाइट शोज़ भी भारतीय युवाओं और परिवारों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। वहीं, यूएई की राजधानी अबूधाबी भी पर्यटन के लिहाज से शानदार विकल्प साबित होती है।

भारतीय सैलानियों की पहली पसंद

हालांकि यहां एक दिलचस्प पहलू यह है कि भारतीय रुपया दुबई में काफी कमजोर हो जाता है। भारत का एक रुपया वहां जाकर केवल 0.042 दिरहम के बराबर रह जाता है।

यानी अगर आपके पास 100 रुपये हैं तो उनकी कीमत दुबई में महज 4.20 दिरहम होती है।

इसके बावजूद भारतीय पर्यटक बड़ी संख्या में वहां जाते हैं और वहां की लक्जरी और आधुनिक जीवनशैली का अनुभव करते हैं।

कुल मिलाकर दुबई भारतीय सैलानियों के लिए किफायती लग्जरी का अनुभव देने वाला डेस्टिनेशन बन चुका है।

आसान यात्रा, आधुनिक आकर्षण, परिवार के अनुकूल माहौल और भारत से नज़दीकी इसे भारतीयों की पहली पसंद बना देती है।

यही वजह है कि हर साल लाखों भारतीय दुबई घूमने जाते हैं और आने वाले वर्षों में यह ट्रेंड और भी तेजी से बढ़ने वाला है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article