Thursday, March 12, 2026

Delhi: द्वारका के अपार्टमेंट में लगी आग, पिता ने दो बच्चों संग लगाई छलांग, तीनों की दर्दनाक मौत

Delhi: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में स्थित एक मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट ‘सबद अपार्टमेंट‘ में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई।

आग बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर फैली, जिससे वहां रहने वाले एक परिवार ने खुद को बचाने के लिए खौफनाक फैसला लिया।

फ्लैट में फंसे एक शख्स ने अपने दो बच्चों के साथ ऊपर से छलांग लगा दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह 10 बजे मिली सूचना, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी

Delhi: दमकल विभाग को सुबह 10 बजकर 1 मिनट पर आग की सूचना दी गई। तुरंत कार्रवाई करते हुए आठ फायर टेंडरों को मौके पर रवाना किया गया।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से धुएं और आग की लपटें उठ रही थीं।

दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गए हैं और राहत-बचाव कार्य प्राथमिकता के आधार पर जारी है।

स्थानीय लोग बोले- ‘अपार्टमेंट कमेटी रही बेपरवाह’

Delhi: स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब आग लगी, तब अपार्टमेंट की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) को सूचना दी गई थी, लेकिन उन्होंने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

लोगों ने आरोप लगाया कि अगर वक्त रहते आग बुझाने की व्यवस्था की जाती, तो शायद यह त्रासदी टल सकती थी।

दमकल विभाग की अपील, अफवाहों से बचें, जांच जारी

Delhi: दमकल विभाग ने मीडिया और जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। विभाग ने कहा है कि फ्लैट में आग कैसे लगी, इस पर जल्द विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article