Friday, May 22, 2026

CJP: कॉकरोच जनता पार्टी को मिला बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी का साथ

CJP: रातों रात बनाई गई “कॉकरोच जनता पार्टी” को अब बॉलीवुड सितारों का भी साथ मिलने लगा है।

जिसमें फेमस बॉलीवुड सिंगर और कंपोजर विशाल ददलानी का नाम भी शामिल है। विशाल ने “कॉकरोच जनता पार्टी” को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया,

इसी के साथ विशाल ददलानी के पुराने ट्वीट्स और बयानों को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है।

पाक की जर्नलिस्ट से मिले ददलानी

बताया जा रहा है कि यही विशाल ददलानी 29 मार्च 2026 को पाकिस्तानी जर्नलिस्ट सफीना खान से मिले थे।

सफीना को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही कई तरह के आरोप और चर्चाएं होती रही हैं।

दोनों की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विशाल की आलोचना तेज हो गई थी।

सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने उनके इस कदम पर सवाल उठाए और उनके खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने उन्हें टीवी शो Indian Idol से हटाने की मांग तक शुरू कर दी।

इसके बाद सोशल मीडिया पर विशाल ददलानी का पाकिस्तानी कनेक्शन जोड़ते हुए कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

मुस्लिमों से मांगी माफी

वहीं चार साल पहले जब नूपुर शर्मा के बयान को लेकर देशभर में विवाद हुआ था, उस दौरान विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर मुसलमानों के समर्थन में पोस्ट करते हुए उनसे माफी मांगी थी।

उस समय उनके ट्वीट्स काफी चर्चा में रहे थे। अब एक बार फिर उनके उन्हीं पुराने बयानों को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है,

लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर हिंदुओं से जुड़े मुद्दों पर विशाल ददलानी की प्रतिक्रिया उतनी मुखर क्यों नहीं दिखाई देती।

सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स यह भी पूछ रहे हैं कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों और हिंसा की खबरें सामने आईं,

तब विशाल ददलानी की ओर से कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई।

लोगों का कहना है कि कलाकारों को किसी एक समुदाय के लिए नहीं बल्कि हर पीड़ित के लिए आवाज उठानी चाहिए।

इसी मुद्दे को लेकर अब विशाल ददलानी को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है और उनके पुराने बयान फिर से बहस का विषय बन गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article