Saturday, September 6, 2025

Bihar Election 2025: बिहार को ‘बीड़ी’ से जोड़ने वाली पोस्ट पर बवाल, केरल कांग्रेस ने मांगी माफी

Bihar Election 2025: केरल कांग्रेस ने शनिवार (6 सितंबर, 2025) को स्वीकार किया कि सोशल मीडिया पर बिहार को ‘बीड़ी’ से जोड़ना एक गंभीर गलती थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पार्टी ने पोस्ट को हटाते हुए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी।

इस पूरे विवाद के बाद कांग्रेस की डिजिटल टीम के प्रभारी और पूर्व विधायक वीटी बालराम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

KPCC अध्यक्ष ने मानी सोशल मीडिया टीम की चूक

Bihar Election 2025: केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने माना कि सोशल मीडिया टीम से यह पोस्ट डालने में “लापरवाही” हुई।

उन्होंने कहा कि बिना सोचे-समझे की गई इस टिप्पणी को पार्टी कतई समर्थन नहीं करती।

सनी जोसेफ ने बताया कि पोस्ट हटाई जा चुकी है और जिम्मेदार व्यक्तियों ने माफी भी मांग ली है।

विवादित पोस्ट में क्या लिखा था?

Bihar Election 2025: यह पोस्ट GST दरों में बदलाव को लेकर की गई थी। इसमें बिहार को बीड़ी से जोड़ते हुए लिखा गया था, “Bidis and Bihar both start with B. Cannot be considered sin anymore.”

इस पंक्ति ने पूरे मामले को राजनीतिक तूफान में बदल दिया।

बिहार की राजनीति में मचा बवाल

Bihar Election 2025: जैसे ही पोस्ट वायरल हुई, विपक्षी दलों ने कांग्रेस पर बिहार का अपमान करने का आरोप लगाया।

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने इसे “पूरे बिहार का अपमान” बताया।

उन्होंने कहा कि “पहले प्रधानमंत्री मोदी जी की माता का अपमान और अब पूरे बिहार का अपमान, यही है कांग्रेस की असलियत।”

जदयू और बीजेपी नेताओं का हमला

Bihar Election 2025: जदयू के वरिष्ठ नेता संजय कुमार झा ने कांग्रेस को “शर्मनाक” करार दिया।

वहीं भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि“पीएम मोदी की माता का अपमान करने के बाद अब कांग्रेस ने बिहार को बीड़ी से जोड़ दिया। क्या तेजस्वी यादव इसका समर्थन करते हैं?

कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की बिहार विरोधी सोच अब साफ दिख रही है।”

कांग्रेस के लिए बड़ी मुश्किल

Bihar Election 2025: इस विवाद ने कांग्रेस को असहज स्थिति में डाल दिया है।

जहां पार्टी को अपनी सोशल मीडिया टीम की गलती माननी पड़ी, वहीं इस्तीफे और सार्वजनिक माफी के बावजूद राजनीतिक बवाल शांत होता नहीं दिख रहा।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article