Wednesday, April 29, 2026

बंगाल चुनाव में EVM से BJP बटन गायब: चुनाव आयोग ने लिया री-वोटिंग का फैसला

बंगाल चुनाव में EVM से BJP बटन गायब: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी है, लेकिन इस बीच चुनावी माहौल में तनाव बढ़ गया है।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने चुनाव आयोग पर पक्षपात के आरोप लगाए, वहीं BJP ने कई बूथों पर EVM से छेड़छाड़ का गंभीर दावा किया है।

EVM में BJP का बटन ब्लॉक करने का आरोप

BJP का आरोप है कि दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर क्षेत्र के फाल्टा विधानसभा के कई पोलिंग बूथों पर EVM मशीनों में कमल के निशान वाला बटन टेप से ढक दिया गया।

इससे मतदाता BJP को वोट नहीं दे पा रहे थे। पार्टी का कहना है कि यह मतदाताओं के अधिकारों का सीधा उल्लंघन है और लोकतंत्र को प्रभावित करने की कोशिश है।

अमित मालवीय ने शेयर किए वीडियो

बंगाल चुनाव में EVM से BJP बटन गायब: BJP आईटी सेल के प्रमुख Amit Malviya ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो साझा किए हैं। इन वीडियो में कथित तौर पर EVM मशीन में BJP का बटन दिखाई नहीं दे रहा है।

उन्होंने इसे डायमंड हार्बर मॉडल करार देते हुए आरोप लगाया कि इसी तरह की रणनीति से चुनाव परिणाम प्रभावित किए जा रहे हैं।

किन बूथों पर सामने आए मामले

BJP के अनुसार, फाल्टा के हरिणडांगा हाई स्कूल स्थित बूथ संख्या 144 (भाग 170, कमरा नंबर 2) में यह गड़बड़ी सामने आई।

इसके अलावा बूथ संख्या 189 और कुछ अन्य केंद्रों पर भी इसी तरह की शिकायतें दर्ज की गई हैं। पार्टी ने इन सभी बूथों पर तत्काल दोबारा मतदान कराने की मांग की है।

मामले के सामने आने के बाद Election Commission of India ने स्पष्ट किया है कि जहां भी EVM से छेड़छाड़ या बटन ब्लॉक होने की शिकायतें सही पाई जाएंगी, वहां दोबारा मतदान कराया जाएगा।

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भी प्रभावित बूथों पर री-पोलिंग का निर्देश दिया है।

डायमंड हार्बर मॉडल पर सियासी घमासान

बंगाल चुनाव में EVM से BJP बटन गायब: अमित मालवीय ने इस पूरे घटनाक्रम को डायमंड हार्बर मॉडल बताया और आरोप लगाया कि इसी तरीके से TMC नेता Abhishek Banerjee को लोकसभा सीट जिताने में मदद मिली थी।

उन्होंने TMC उम्मीदवार जहांगीर खान को लेकर भी सवाल उठाए और उनके समर्थन पर ममता बनर्जी की आलोचना की।

चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक लगभग 39.97% मतदान दर्ज किया गया।

पूर्वी बर्दवान में सबसे अधिक 44.50% वोटिंग हुई, जबकि हुगली में 43.12% मतदान दर्ज किया गया। कोलकाता उत्तर और दक्षिण में क्रमशः 38.39% और 36.78% मतदान हुआ।

पहले से ही सख्त थे निर्देश

चुनाव से पहले ही आयोग ने स्पष्ट कर दिया था कि EVM से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ जैसे टेप, गोंद या अन्य किसी सामग्री का उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई और जरूरत पड़ने पर पुनर्मतदान कराया जाएगा।

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में जहां एक ओर मतदान जारी है, वहीं दूसरी ओर EVM से छेड़छाड़ के आरोपों ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।

अब सबकी नजर चुनाव आयोग की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी है, जो इस विवाद की सच्चाई सामने लाएगी।

यह भी पढ़ें: Bengal Election 2026: जानें क्या है बंगाल हिंसा का इतिहास, चुनावों में कितने लोगों की हुई मौत


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article