Monday, March 16, 2026

Age Of Maturity: जाने किस उम्र में आती है लड़के-लड़कियों में मेच्योरिटी

Age Of Maturity: आपको अकसर ऐसे व्यक्ति मिलते होंगे जो उम्र में तो कई ज्यादा बड़े हैं लेकिन उनमें समझदारी नहीं है। उम्र से समझदारी का लेना-देना तो जरूर है लेकिन सिर्फ इस ही से इसका लेना-देना है, ये कहना गलत होगा।

Age Of Maturity: अगर कानून की मानें तो 18 साल के बाद लड़के-लडकियां बालिग़ हो जाते हैं। इस हिसाब से वो इतना समझदार हैं कि वो अपने जीवन के फैसले खुद ले सकते हैं। से ड्राइविंग लाइसेंस, वोट देने, प्रॉपर्टी खरीदने पाने जैसे सभी अधिकार मिल जाते हैं। इस उम्र में आपकी गलती को भी व्यसक जितना ही माना जाता है। लेकिन ऐसे में अब सवाल ये है कि 17 साल, 364 दिन दिन के बाद इन 24 घंटों में ऐसा आखिर उनमें क्या बदलाव आता है जो वो समझदार की श्रेणी में आ जाते हैं।

इस हो को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि 18 साल का होने और समझदार होने दोनों अलग बातें है। उम्र कभी भी समझदारी लेकर नहीं आती है। हाँ उम्र का समझदारी से लेना-देना है लेकिन सिर्फ एक यही फैक्टर नहीं है। ऐसे में आइये जानते हैं आखिर किस मेरा से समझदारी का पैमाना आंका जाता है।

Age Of Maturity: किस उम्र में आती है समझदारी

Age Of Maturity: विशेषज्ञों का मानना है कि महिलाओं में समझदारी पुरुषों के मुकाबले जल्दी आती है। एक रिपोर्ट में माना गया कि 32 साल की उम्र तक लडकियां भावनत्मक परिपक्वता तक पहुंच जाती है, जबकि फिजिकली उनमें 12-13 साल की उम्र में भावनात्मक परिपक्वता डेवेलप हो जाती है।

जैसे 18 साल की उम्र तक लडकियां फिजिकली समझदार हो जाती है तो वहीं 32 साल की उम्र तक वो मेंटली समझदार (Mature) हो पाती हैं। वहीं अगर बात करें लड़कों कि तो वो करीब 43 साल की उम्र तक मेंटली मैच्यौर हो पाते हैं। इसको लेकर अब सबके अलग-अलग मत है।

25 साल की उम्र तक समझदारी आती है?

Age Of Maturity: अमेरिकन राइटर रॉबर्ट निक्सन अपनी बुक ‘The Art of Growing: A Guide to Psychological Maturity’ में बताया कि जब बच्चा जन्म लेता है तभी से उसका विकास होना शुरू हो जाता है। हर दिन वो कुछ नया सीखता है, लेकिन मैच्योरिटी धीरे-धीरे ही आती है। इंसान के शरीर फिजिकली और मेंटली हर उम्र में विकसित ही होता है। लेकिन आमतौर पर 25 साल की उम्र के आसपास लोग इतने मेच्योर हो जाते हैं कि उन्हें इमोशनली मेच्योर की श्रेणी में रखा जा सकता है।

समझदारी आने का एक बहुत बड़ा फैक्टर है बच्चों की उपब्रिंगिंग और उसके आसपास का वातावरण। जीवन में परेशनियां इंसान को समझदार उम्र से जल्दी ही बना देती है। कई बार आपने अपने पास ये देखा भी होगा जहाँ एक 18 साल के युवा में ज्यादा समझदारी होती है जो एक अच्छे-खासे अनुभवी व्यसक के पास भी नहीं होती। एक पर्सनैलिटी का भी इसमें बहुत बड़ा हाथ होता है।

कैसे पता करें की आप समझदार हो गए हैं

  • इमोशन की जगह तर्क से काम करते हैं।
  • कोई दूसरा आपकी ख़ुशी या दुःख का कारण नहीं है।
  • खुद से प्यार करने लगते हैं।
  • गुस्से को नियंत्रण में कर पाते हैं।
  • पैसा खर्च करने से पहले सोचते हैं।
  • जिम्मेदारियों का अहसास रहता है।
  • गलती पर सॉरी कहने पर बुरा नहीं लगता।
  • बोलने से ज्यादा सुनना पसंद करते हैं।
  • इंपल्स पर आसानी से नियंत्रण कर पाते हैं।

यह भी पढ़े: Champions Trophy: जानें कैसे ले सकते है चैंपियंस ट्रॉफी की टिकट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article