Tuesday, March 24, 2026

Wetland City: विख्यात झीलों की नगरी उदयपुर दुनिया के 31 वेटलैंड मान्यता प्राप्त शहरों में शामिल

Wetland City: अपनी खूबसूरती के लिए देश-दुनिया में विख्यात राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर को एक और उपलब्धि मिल गई है। भारत में पहली बार, मध्य प्रदेश का इंदौर और राजस्थान का उदयपुर दुनिया के 31 वेटलैंड मान्यता प्राप्त शहरों की सूची में शामिल हो गए हैं। यूनेस्को के रामसर ने झीलों के शहर उदयपुर को दुनिया की वेटलैंड सिटी में शामिल कर लिया है। मध्य प्रदेश के इंदौर ने भी यह उपलब्धि पाई है। दुनिया में अब 31 वेटलैंड शहर हो गए हैं। यह उपलब्धि मिलने से राजस्थान के पर्यटन को पंख लगेंगे।

Wetland City: झीलों के बैंक वॉटर में बनाए जाएंगे टापू

बता दें उदयपुर शहर के बीच पिछोला, फतहसागर, गोवर्धन सागर, बड़ी आदि झीलें हैं। जिले के मेनार को बर्ड विलेज के नाम से जाना जाता है। हर साल यहां हजारों प्रवासी पक्षी आते हैं। कुछ प्रजातियों को यहां की आबोहवा इतनी रास आई कि वे यहीं के होकर रह गए हैं। इस खिताब के बाद झीलों का संरक्षण होगा। गंदगी को रोकने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास होंगे। अतिक्रमण की गतिविधियों पर सख्ती बढ़ेगी। झीलों के बैंक वॉटर में टापू बनाए जाएंगे। इन पर देश-विदेश से आने वाले प्रवासी पक्षी रह सकेंगे।

पर्यटन बढ़ेगा, विकास के लिए मिलेगा अतिरिक्त फंड

Wetland City: पर्यटन बढ़ाने के लिए अब अलग-अलग स्तर पर उदयपुर की मार्केटिंग की जाएगी। इन सभी कामों के लिए अतिरिक्त फंड भी मिलेगा। अभी राज्य व केंद्र से ही पैसा मिलता था अब विदेश से भी फंड आना संभव है। बता दें कि प्रशासन और वन विभाग ने करीब डेढ़ साल पहले वर्ष 2023 में उदयपुर के साथ ही जिले के मेनार को वेटलैंड घोषित कराने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था। केंद्र ने यूनेस्को की ओर से स्थापित रामसर कन्वेंशन को भेजा, वहां से मंजूरी मिली।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने किया खुशी का इजहार

देश के दो शहरों को वेटलैंड सिटी बनाए जाने की पुष्टि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की सोशल मीडिया पोस्ट से हुई। भूपेंद्र यादव ने कहा कि ‘मुझे यह बताते खुशी है कि भारत में पहली बार, मध्य प्रदेश में इंदौर और राजस्थान में उदयपुर दुनिया के 31 वेटलैंड मान्यता प्राप्त शहरों की सूची में शामिल हो गए हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र के अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी को एक साथ जोड़कर आगे बढ़ने के दृष्टिकोण का प्रमाण है। इस अनूठी उपलब्धि के लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान को बधाई।’

यह भी पढ़े : Air India Express Baggage Allowance: एयर इंडिया ने बैगेज पालिसी में किया बदलाव, बच्चो के साथ सफर करना हुआ आसान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article