Saturday, March 14, 2026

Weather Forecast: इस बार गर्मी में आग नहीं, बरसेगा पानी, IMD का अनुमान, जून में 108% तक ज्यादा होगी बारिश, 16 साल में सबसे जल्दी आया मानसून

Weather Forecast: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि जून 2025 में देशभर में सामान्य से अधिक वर्षा होगी। यह बारिश दीर्घकालिक औसत की तुलना में 108% तक हो सकती है।

यह संकेत है कि इस बार मानसून जल्दी और तेज शुरुआत कर रहा है। 16 वर्षों में यह पहला मौका है जब मानसून इतनी जल्दी दस्तक दे रहा है।

मानसून कोर कोन में बरसेगा

Weather Forecast: इस बार मानसून की बारिश मुख्य रूप से कोर जोन, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में ज्यादा होने की उम्मीद है। यह क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम मानसून पर अत्यधिक निर्भर है क्योंकि यहां की खेती का बड़ा हिस्सा वर्षा पर आधारित है।

पूरे देश में बारिश का कैसा रहेगा हाल?

Weather Forecast: IMD ने बताया कि पूरे मानसून सीजन के दौरान देश में दीर्घकालिक औसत 87 सेमी बारिश का 106% तक वर्षा हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य बारिश का अनुमान है, जबकि पूर्वोत्तर भारत में थोड़ी कम बारिश हो सकती है। वहीं मध्य और दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।

ऐतिहासिक रूप से जल्दी पहुंचा मानसून

Weather Forecast: दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार सामान्य तिथि से 16 दिन पहले मुंबई पहुंच गया है। यह 1950 के बाद से पहली बार है जब मानसून इतनी जल्दी मुंबई पहुंचा। इसके अलावा, इसने 25 मई को ही केरल में दस्तक दे दी, जो 2009 के बाद सबसे जल्दी आगमन माना जा रहा है।

क्यों खास होता है दक्षिण-पश्चिम मानसून?

Weather Forecast: जून से सितंबर तक चलने वाला यह मानसून भारत में सालाना बारिश का करीब 70% हिस्सा लाता है। देश की 60% कृषि भूमि की सिंचाई मानसून की बारिश पर निर्भर करती है। खासकर धान, मक्का, बाजरा, रागी और अरहर जैसी खरीफ फसलें पूरी तरह इस बारिश पर टिकी होती हैं।

भारी बारिश से केरल और महाराष्ट्र बेहाल

Weather Forecast: समय से पहले पहुंचे मानसून ने केरल और महाराष्ट्र में तबाही मचा दी है। मुंबई में झमाझम बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कें जलमग्न हैं, नालों का पानी सड़कों पर बह रहा है और रेलवे व मेट्रो स्टेशनों में भी पानी घुस गया है।

अगले कुछ दिन और भारी पड़ सकते हैं

Weather Forecast: IMD ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में केरल, कर्नाटक, गोवा और तटीय महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। मुंबई, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और घाट क्षेत्रों में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article