Tuesday, March 3, 2026

Virat Kohli: विराट के पब पर फिर लगा कानून तोड़ने का आरोप, IPL से पहले बढ़ सकती हैं विराट की मुश्किलें

Virat Kohli: बेंगलुरु स्थित क्रिकेटर विराट कोहली के पब वन8 कम्यून के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई COTPA अधिनियम (सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) के तहत की गई है।

पुलिस का आरोप है कि पब में धूम्रपान क्षेत्र निर्धारित नहीं है और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान को लेकर निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

पब पर COTPA की धाराओं के तहत मामला

Virat Kohli: कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन ने पब के खिलाफ COTPA अधिनियम की धारा 4 और 21 के तहत मामला दर्ज किया है।

कानून के अनुसार, सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान की अनुमति नहीं होती जब तक कि वहां उचित “नो स्मोकिंग ज़ोन” न बनाया गया हो।

वन8 कम्यून में इस नियम का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई की गई है।

पहले भी मिल चुके हैं नोटिस

Virat Kohli: यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली के पब पर सवाल उठे हों। जून 2024 में भी इसी प्रकार का मामला दर्ज किया गया था।

इसके अलावा दिसंबर 2024 में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने पब को अग्निशमन विभाग की एनओसी न लेने को लेकर भी नोटिस जारी किया था।

देशभर में फैला है वन8 कम्यून का नेटवर्क

वन8 कम्यून सिर्फ बेंगलुरु तक सीमित नहीं है। इसकी ब्रांचें दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता, गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों में भी मौजूद हैं।

बेंगलुरु में इस पब की शुरुआत दिसंबर 2023 में की गई थी, और यह रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंज़िल पर स्थित है।

IPL फाइनल से पहले कोहली के लिए चिंता की बात

इस समय विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले की तैयारियों में लगे हैं।

ऐसे में उनके पब से जुड़े इस विवाद ने उनके लिए अतिरिक्त परेशानी खड़ी कर दी है। हालांकि अभी तक विराट कोहली की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article