Wednesday, February 11, 2026

Uttar Pradesh: गैरहाजिरी दर्ज करने पर एससी/एसटी एक्ट की धमकी, इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने दी इस्तीफे की चेतावनी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के शिक्षा क्षेत्र झंझरी स्थित प्राथमिक विद्यालय भगहर बुलंद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सहायक अध्यापिका पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इंचार्ज अध्यापिका ने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और बीएसए से की है।

देर से आने पर चेतावनी देने पर विवाद

Uttar Pradesh: प्राथमिक विद्यालय भगहर बुलंद में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापिका निशी श्रीवास्तव ने सहायक अध्यापिका पर आरोप लगाया है कि वह नियमित रूप से स्कूल देर से पहुंचती है। जब देर से आने का कारण पूछा गया तो उसने न सिर्फ जवाब देने से इनकार किया बल्कि अपशब्द भी कहे।

निशी श्रीवास्तव का कहना है कि जब उन्होंने उपस्थिति पंजिका में सहायक अध्यापिका को अनुपस्थित दिखाने की बात कही, तो जवाब मिला – “अगर गैरहाजिर दिखाया तो एससी/एसटी एक्ट में फंसा दूंगी।”

1000524349

अपशब्दों और धमकियों से मानसिक रूप से परेशानf

Uttar Pradesh: निशी श्रीवास्तव ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब उन्हें अपशब्द सुनने पड़े हों। सहायक अध्यापिका आए दिन उनके साथ दुर्व्यवहार करती है और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करती है। इंचार्ज अध्यापिका का कहना है कि वे मानसिक रूप से काफी आहत हैं और ऐसी स्थिति में शिक्षण कार्य कर पाना उनके लिए बेहद कठिन होता जा रहा है।

प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

Uttar Pradesh: इस घटना से आहत निशी श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे नौकरी से इस्तीफा देने को मजबूर होंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article