Wednesday, April 15, 2026

Uttar-Pradesh, Mau: हेट स्पीच की सजा के बाद अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म, मऊ में उपचुनाव की तैयारी

Uttar-Pradesh, Mau: उत्तर प्रदेश के मऊ सदर से विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है।

Uttar-Pradesh, Mau: विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने मऊ सदर सीट को रिक्त घोषित करते हुए इसकी सूचना चुनाव आयोग को भेज दी है। इसके साथ ही उपचुनाव कराने की सिफारिश भी कर दी गई है।

हेट स्पीच मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला

Uttar-Pradesh, Mau: अब्बास अंसारी को 2022 विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अधिकारियों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के मामले में दो साल की सजा सुनाई गई है।

मऊ कोर्ट ने शनिवार को यह फैसला दिया। यह भाषण उन्होंने एक चुनावी रैली में दिया था, जिसमें उन्होंने अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया था।

अब्बास का बयान बना आफत

Uttar-Pradesh, Mau: अब्बास ने रैली में कहा था कि उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से वादा लिया है कि सरकार बनने के बाद 6 महीने तक किसी अधिकारी का ट्रांसफर नहीं होगा।

पहले “हिसाब-किताब” होगा, फिर पोस्टिंग की जाएगी। इस बयान पर मऊ कोतवाली में सब इंस्पेक्टर गंगाराम बिंद ने केस दर्ज कराया था। करीब 3 साल चली सुनवाई के बाद अब फैसला आया है।

विशेष अवकाश में भेजी गई सूचना

Uttar-Pradesh, Mau: सजा के ऐलान के बाद रविवार को अवकाश के बावजूद विधानसभा सचिवालय खोला गया और चुनाव आयोग को आधिकारिक पत्र भेजा गया।

इसके तहत भारत निर्वाचन आयोग अब छह महीने के भीतर मऊ सदर सीट पर उपचुनाव कराएगा।

सुरक्षा वापस ली गई

Uttar-Pradesh, Mau: अब्बास अंसारी की विधायकी समाप्त होने के बाद उनके लिए दी गई सरकारी सुरक्षा भी तुरंत प्रभाव से हटा ली गई है। कोर्ट के आदेश के बाद उनके गनर भी वापस ले लिए गए हैं।

आपराधिक मामलों में पहले से फंसे हैं अब्बास

Uttar-Pradesh, Mau: अब्बास अंसारी पर पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग और गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज था। वे नवंबर 2022 से जेल में बंद थे। दो महीने पहले ही उन्हें जमानत मिली थी। कोर्ट द्वारा हेट स्पीच मामले में सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद उन्हें इस केस में भी जमानत मिल गई।

2022 में भारी मतों से जीते थे चुनाव

2022 के चुनाव में अब्बास अंसारी ने अपने पिता मुख्तार अंसारी की जगह सुभासपा-सपा गठबंधन से मऊ सदर सीट पर चुनाव लड़ा था।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह को 38,575 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। अब्बास को 1,24,691 वोट मिले थे जबकि अशोक सिंह को 86,116 वोट हासिल हुए थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article