Monday, April 6, 2026

Sambhal Jama Masjid Controversy: संभल के बाद यूपी में हिंदू विरासत मिलने का सिलसिला जारी, अब तक मिले इतने मंदिर

Uttar Pradesh: संभल में जामा मस्जिद के विवाद के बाद से हिंदू विरासत के निशान खोजे जा रहे हैं। हाल ही में संभल में एक 46 साल पुराना शिव मंदिर मिला था। और अब संभल ही नहीं उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर हिंदू विरासत के निशान मिल रहे यहीं। अब हाल ही में चंदौसी में 152 साल पुराना बांके बिहारी मंदिर और 150 साल पुरानी बावड़ी मिली है।

Uttar Pradesh: चंदौसी में मिला 152 साल पुराना बांके बिहारी मंदिर

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बंद पड़े प्राचीन मंदिरों और धरोहरों के मिलने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में वाराणसी के मदनपुरा इलाके में एक सदी से भी ज्यादा पुराना शिव मंदिर मिला, जो लंबे समय से बंद पड़ा था। अब चंदौसी के लक्ष्मणगंज इलाके में 152 साल पुराना बांके बिहारी मंदिर और एक प्राचीन बावड़ी मिली है।

यह बावड़ी 150 साल पुरानी बताई जा रही है जो 400 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैली हुई है। कहा जाता है कि इसका निर्माण बिलारी के राजा के नाना के शासनकाल में हुआ था। वहीं, बांके बिहारी मंदिर, जो कभी हिंदू बहुल इलाके में था धीरे-धीरे आबादी बदलने के कारण ये इलाका मुस्लिम बहुल हो गया। और अब ये मंदिर खंडहर में तब्दील हो चुका है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि 2010 में मंदिर की मूर्तियां खंडित कर दी गईं और उसके बाद से यह मंदिर वीरान पड़ा है। किसने मूर्तियां खंडित की ये किसी को नहीं पता।

Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर के लद्धावाला में भी मिला मंदिर

Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर के लद्धावाला मोहल्ले की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। 1970 में बने शिव मंदिर में 1992 के सांप्रदायिक तनाव के बाद पूजा-अर्चना बंद हो गई। लोग पलायन कर गए और मंदिर खंडहर बन गया।

Uttar Pradesh
Sambhal Jama Masjid Controversy: संभल के बाद यूपी में हिंदू विरासत मिलने का सिलसिला जारी, अब तक मिले इतने मंदिर 2

Uttar Pradesh: संभल में हाल ही में 46 साल से बंद भस्म शंकर मंदिर, को दोबारा खोला गया है। इन हालिया घटनाओं ने हिंदू धरोहरों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या ये घटनाएं हमें हमारी पहचान और विरासत बचाने के लिए एकजुट होने का संदेश नहीं दे रहीं? अब समय आ गया है कि हम अपने धर्म और सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा के लिए जागरूक हों और आवाज उठाएं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article