Friday, February 13, 2026

जीभ देती है बीमारी के संकेत, न करें नज़रअंदाज़

जीभ हमारे शरीर का एक बहुत खास हिस्सा होती है। इसके जरिये हमे शरीर में होने वाली बीमारियों के बारें में पहले ही पता चल जाता है। जिससे हम अलर्ट हो जाते है।

अगर अपने गौर किया हो तो जब भी आप किसी डॉक्टर को दिखाने जाते हैं तब सबसे पहले वो आपकी जीभ देखता है। मगर आपने कभी सोचा है क्यों ? दरअसर, हमारी जीभ कई बीमारियों के संकेत पहले ही दे देती है। आप खुद भी इसमें होने वाले बदलावों को देखकर पता कर सकते हैं कि कही आप किसी बीमारी के शिकार तो नहीं होंने वाले है। एक्सपर्ट्स की माने तो जब जीभ किसी बीमारी का संकेत दे रही हो तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि कई बार यह गंभीर समस्या में बदल सकता है।

  1. सफेद छाले होना

जीभ पर सफेद छाले होना का मतलब है की आपके पेट में दिक्कत है। जब अपच की समस्या होती है तब कई बार इस पर लाल या सफेद छाले हो जाते हैं। इसका इलाज तुरंत कराना चाहिए।

  1. पीले रंग की कोटिंग

अगर जीभ पर सफेद रंग की हल्की सी कोटिंग है तो इसका मतलब आप हेल्दी हैं लेकिन अगर वही कोटिंग पीले रंग की है तो सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि ऐसा होना यीस्ट इंफेक्शन का संकेत हो सकता है।

  1. ज्यादा सॉफ्ट जीभ

अगर जीभ का रंग गाढ़ा लाल है या फिर आपको आपकी जीब काफी मुलायम महसूस हो रही है तो इसका मतलब है कि शरीर में विटामिन बी12 और आयरन की कमी है।

  1. गहरी लाल रंग की जीभ

जीब का गहरा लाल होना इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है। कई बार लाल बुखार की वजह से भी ऐसा हो सकता है। वही अगर यह हल्की सफेद नजर आए तो एनीमिया का संकेत हो सकता है।

  1. ज़्यादा चिकनाहट

हमारी जीब हलकी सी खुदरी होती है, मगर अगर यह अचानक से चिकनी हो जाए तो ये विटामिन की कमी के लक्षण हो सकते हैं। ऐसा पोषक तत्वों की कमी के कारण भी हो सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article