Wednesday, January 28, 2026

दुनिया के सबसे बुजुर्ग महिला का हुआ निधन, 117 साल थी उम्र, मरने से पहले ये थे आखिरी शब्द

Spain की मारिया ब्रान्यास मोरेरा की 117 साल की उम्र मे निधन हो गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 2023 में सबसे बुजुर्ग इंसान का रिकॉर्ड उनके नाम पर था।

हम अपने परिवार वालो से बेहद प्यार करते हैं। जब परिवार में किसी की मौत होती है तो कोई फर्क नहीं पड़ता वो 10 साल का था या 100 साल का। हमें उनकी मृत्यु का दुख बराबर ही होता है। हैं लेकिन जब कोई व्यक्ति अच्छा जीवन जीकर, एक लंबी जिंदगी गुजारता है, तो परिवारवालों को इस बात की संतुष्टि होती है कि उसने एक अच्छा समय इस दुनिया में बिताया है। उसने अभी जीवन में कई से अनुभव किया और अपने प्यार की ममता से पूरे घर आंगन को भरे रखा। ऐसी ही जिंदगी जी स्पेन की रहने वाली एक महिला ने जिन्होनें 117 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला थी। जाते-जाते उनके कहे शब्द दुखद जरूर थे लेकिन प्रेरणा देने वाले भी थे।

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट में आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक स्पेन की मारिया ब्रान्यास मोरेरा की हाल ही में स्वर्ग सिधार गयीं। उनकी उम्र 117 साल थी। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 2023 में उन्हें दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान का दर्जा दिया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले ये रिकॉर्ड फ्रांस की पूर्व नन लुसाइल रैंडम के नाम था। उनकी मौत 118 साल कि उम्र में हो गयी थी। मारिया की मृत्यु के बाद ये रिकॉर्ड जापान के टोमिको इटूका के नाम हो गया है जो कि अभी 116 के हैं।

Spain: 2 वर्ल्ड वॉर देख चुकी हैं मारिया ब्रान्यास

मारिया का जन्म 1907 में अमेरिका में हुआ। मरिया ने बार्सिलोना में बसे एक डॉक्टर से 1931 में शादी की थी। कपल 4 दशक तक एक दूसरे के साथ रहा। 72 की उम्र में उनके पति की मौत हो गयी। . मारिया के 3 बच्चे, 11 नाती-पोते और कई पर-नाती, पर-पोते भी हैं। इनमें सबसे सबसे ज्यादा रोमांचक बात बात ये है कि उन्होंने 2 विश्व युद्ध देखे और कई तरह की महामारियों को का भी सामना किया।

आखिरी सांस लेते हुए कहे थे ये शब्द

ट्विटर पर मरिया के परिवार ने उनके मृत्यु के जानकारी दी। मारिया के अकाउंट को उनका परिवार ही हैंडल करता था। मारिया कई सालों से स्पेन के एक नर्सिंग होम में ही रह रहीं थी। परिवार के मुताबिक मारिया सबको छोड़कर चली गईं थी। वो बिलकुल उसी तरह गईं, जिस तरह वो चाहती थीं, नींद में, शांति से बिना किसी दर्द के।

परिवार ने बताया कि कुछ दिनों पहले मारिया ने कहा था कि एक दिन ऐसा आएगा जब मौत उन्हें खोज लेगी और वो इस दुनिया से हमेशा के लिए चली जाएंगी। उनकी ये लंबी यात्रा एक दिन खत्म हो जाएगी। “वो चाहती थीं कि जब मौत उन्हें मिले तो वो हंसती रहें, संतुष्ट रहें और आजाद रहें। 19 अगस्त को मारिया के अकाउंट से उनकी तरफ से से लिखा गया कि वो कमजोर महसूस कर रही हैं और उन्हें लग रहा है कि उनका वक्त अब आ गया है। उन्होंने सबसे विनती भी की कि कोई उनके लिए न रोए क्योंकि उन्हें आंसू नहीं बिलकुल पसंद नहीं है। उन्होंने सबसे कहा कि वो जहां भी जाएंगी, बेहद खुश रहेंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article