Wednesday, February 11, 2026

Rameswaram Train: देश का बना पहला वर्टिकल रेल ब्रिज, 22 दिन बाद फिर शुरू होगी रामेश्वरम यात्रा

Rameswaram Train: अगर आप भी रामेश्वरम यात्रा का प्लान बना रहे है तो अब आपके लिए खुशखबरी है। 15 दिसंबर के बाद रामेश्वरम जाने वाले यात्रियों के लिए नया 2.07 किमी लंबा पंबन ब्रिज तैयार है। यह भारत का पहला वर्टिकल रेल ब्रिज है, जो मंडपम से पंबन द्वीप की दूरी महज 5 मिनट में तय करेगा। पुराने ब्रिज पर ट्रेन की रफ्तार 10 किलो मीटर प्रति घंटा थी, जिसे पार करने में 25 मिनट लगते थे। नए ब्रिज पर ट्रेन 80 से 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी।

Rameswaram Train: जहाज के आने पर 17 मीटर ऊपर उठ जाएगा

इस ब्रिज में वर्टिकल लिफ्ट तकनीक है, जिसके जरिए जहाज के गुजरने पर इसका एक हिस्सा 17 मीटर तक ऊपर उठ जाएगा। यह ब्रिज 1914 में बने पुराने पंबन ब्रिज के पास बनाया गया है, जो अब जर्जर हो चुका है। नए ब्रिज के शुरू होने के साथ 22 महीने से बंद पड़ी रामेश्वरम की ट्रेन सेवा फिर से बहाल होगी। यह न केवल यात्रा को तेज और सुरक्षित बनाएगा, बल्कि इंजीनियरिंग का अनूठा उदाहरण भी पेश करेगा। धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से रामेश्वरम यात्रा अब और भी सुगम हो जाएगी।

पंबन ब्रिज भारत का पहला समुद्री पुल

नया पंबन ब्रिज धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से भी अहम साबित होगा। समुद्र के ऊपर इस आधुनिक ब्रिज से यात्रा करना एक रोमांचक अनुभव होगा। यह परियोजना न केवल इंजीनियरिंग के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि दक्षिण भारत के पर्यटन में भी नई जान फूंकेगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पंबन ब्रिज भारत का पहला समुद्री पुल है। जोकि रामेश्वरम से की यात्रा को सुगम बनाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article