Thursday, February 26, 2026

Sunscreen Importance In Monsoon: मानसून में मत छोड़ो सनस्क्रीन का साथ! वरना हो सकता है स्किन को बड़ा नुकसान

Sunscreen Importance In Monsoon: अक्सर लोग सोचते हैं कि सनस्क्रीन केवल गर्मियों में ही जरूरी होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बारिश के दिनों में भी 80% यूवी रेज़ आपकी त्वचा तक पहुंचती हैं? ऐसे में मॉनसून में सनस्क्रीन न लगाना आपकी स्किन के लिए एक बड़ी गलती हो सकती है।

यूवी किरणें सिर्फ धूप में नहीं होतीं

Sunscreen Importance In Monsoon: बादल हों या बारिश, सूरज की खतरनाक अल्ट्रावॉयलेट (UV) रेज़ हर मौसम में मौजूद रहती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश के मौसम में भी 80% यूवी रेज़ आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए सनस्क्रीन को सिर्फ गर्मियों की चीज़ मानना गलत है।

घर के अंदर भी सनस्क्रीन जरूरी है?

Sunscreen Importance In Monsoon: घर या ऑफिस में बैठने से आप UV रेज़ से पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं। कांच की खिड़कियों और कार की विंडो से भी UV किरणें अंदर आ सकती हैं। अगर आप विंडो के पास बैठते हैं तो चेहरे, गर्दन और हाथों पर सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

गहरे स्किन टोन वालों को भी चाहिए सनस्क्रीन

Sunscreen Importance In Monsoon: बहुत से लोग सोचते हैं कि गहरी त्वचा वाले लोगों को UV रेज़ का असर कम होता है, लेकिन यह मिथक है। किसी भी स्किन टोन की त्वचा को UV से सुरक्षा की जरूरत होती है, वरना पिगमेंटेशन, सन टैन और एजिंग का खतरा बढ़ जाता है।

क्या SPF वाला मेकअप काफी है?

Sunscreen Importance In Monsoon: कुछ मेकअप प्रोडक्ट्स में SPF होता है, लेकिन वो पूरी सुरक्षा नहीं दे पाते। सनस्क्रीन एक अलग लेयर की तरह काम करता है, जो मेकअप के नीचे लगना चाहिए। मेकअप में मिला SPF केवल पूरक होता है, विकल्प नहीं।

रोजाना सनस्क्रीन क्यों है जरूरी?

  • हर दिन सनस्क्रीन लगाने से न सिर्फ आपकी स्किन सूरज की किरणों से बचती है, बल्कि:
  • स्किन हाइड्रेट रहती है
  • झुर्रियां और दाग-धब्बे नहीं बनते
  • स्किन मुलायम और ग्लोइंग बनी रहती है
  • यह एक छोटा-सा कदम है जो स्किन को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करता है।

सनस्क्रीन कब और कैसे लगाएं?

  • घर से निकलने के 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाना सबसे बेहतर रहता है।
  • अगर आप बाहर हैं तो हर दो घंटे में दोबारा लगाना जरूरी है।
  • सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, गर्दन, कान, होंठ और यहां तक कि पलकों पर भी लगाएं।

मौसम कोई भी हो, सनस्क्रीन है हर दिन की जरूरत

Sunscreen Importance In Monsoon: सनस्क्रीन सिर्फ समर का नहीं, हर सीजन का हीरो है। मॉनसून में भी जब सूरज नजर नहीं आता, तब भी उसकी UV रेज़ आपकी त्वचा तक पहुंच सकती हैं।

इसलिए हर सुबह सनस्क्रीन को अपनी स्किन के डेली रूटीन में शामिल करें, चाहे बारिश हो या बादल, आपकी स्किन हमेशा सुरक्षित रहेगी।

यह भी पढ़ें: Early Puberty: क्यों छोटी उम्र से ही लड़कियों को कर रही है प्यूबर्टी हिट ? जानिए वजह !

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article