Friday, February 13, 2026

Strategy To Win: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने जनता को लुभाने के लिए खोला अपने वादों का पिटारा

Strategy To Win: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने है जिनके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। ऐसे में एमवीए और महायुति दोनों ही गठबंधन चुनाव जीतने की रणनीति बना रहे हैं। चुनाव से कुछ दिन पहले बीजेपी और कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र जारी कर दिए हैं। इस बार महाराष्ट्र में दोनों ही दलों ने महिलाओं पर खासा फोकस किया है। घोषणापत्र में युवाओं और किसानों के लिए भी योजनाएं लायी गयी है।

महिलाओं पर खासा फोकस

Strategy To Win: “महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने जनता को लुभाने के लिए वादों का सन्दूख खोल दिया है। इस बार दोनों ही गठबंधन ने खासा फोकस महिलाओं पर किया है। भाजपा ‘लाडकी बहन योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2100 देने का वादा कर रही है, तो कांग्रेस ‘महालक्ष्मी योजना’ के तहत ₹3000 देने की बात कह रही है।

भाजपा ने 25 हजार महिला पुलिसकर्मी भर्ती करने और आंगनवाड़ी-आशा वर्कर्स को ₹15,000 वेतन देने का ऐलान किया है। वहीं, कांग्रेस महिला कर्मचारियों को पीरियड्स के दौरान दो दिन की छुट्टी, और नवजात बच्चियों के नाम पर बैंक में एक लाख जमा करने का वादा कर रही है। युवा और किसानों पर भी दोनों पार्टियों ने फोकस किया है।

किसानों के कर्ज माफी पर भी योजना लाए दोनों दल

बीजेपी ने किसानों के कर्ज माफी की बात कही है तो वही कांग्रेस ने समय पर ब्याज चुकाने पर 50,000 देने और उनका तीन लाख तक का कर्ज चुकाने की बात कही है।

युवाओं के लिए जहां बीजेपी ने 25,00000 नौकरियां देने का और ट्यूशन फीस हर महीने 10,000 देने का वादा किया है तो वहीं कांग्रेस ने बेरोजगारों को महीने 4,000 की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरियों के 2.50 लाख खली पदों को भरने जैसे वादे किये हैं।

सीनियर सिटीजन की पेंशन में बढ़ोतरी, बिजली बिल में 30% की कटौती जैसे वादों के साथ ये चुनावी दंगल और भी रोचक हो गया है। अब देखना है कि किसी पार्टी के वादे महाराष्ट्र की जनता को ज्यादा लुभाते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article