Saturday, March 14, 2026

Sexual Harassment: इन देशों में सबसे ज्यादा सामने आते हैं महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले

Sexual Harassment: यौन उत्पीड़न हमेशा से ही परेशान कर देने वाली गंभीर समस्या रही है। आये दिन कहीं न कहीं रेप के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में हुए कोलकाता रेप-मर्डर कांड ने तो पूरे भारत देश में बवाल मचा रखा है। ये घटनाएं काफी भयावह और दिल दहला देने वाली होती हैं। ऐसे में आइये जानते हैं उन देशों के बारे में जहां सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़ा के मामले सामने आते हैं।

कोलकाता रेप-मर्डर कांड को लेकर पूरे देश में आक्रोश हैं। साथ ही देश के कई हिस्सों में आये दिन रेप के मामले सामने आ रहे हैं। इन सब के चलते देश में कहीं गुस्से का तो कहीं दर का माहौल है। ऐसे में चलिए आज जानते हैं कि दुनिया के ऐसे कोनसे देश हैं जहां सबसे ज्यादा रेप के मामले सामने आते हैं।

सबसे पहले नंबर पर आता है भारत

कड़वा है लेकिन सच है। इस लिस्ट में सबसे पहले भारत का नाम आता है। जहां महिलाओं के साथ ऐसे रेप और हिंसा के मामले सब्से ज्यादा सामने आते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में हर दिन 86 रेप केस होते हैं। ये तो सिर्फ दर्ज किये गए आधिकारिक आंकड़े हैं असली आंकड़े तो ना जाने कितने ज्यादा हैं।

भारत को इन तीन मामलों में खतरनाक माना जाता है

भारत को इन तीन मुद्दों में रिपोर्ट्स ने सबसे ज्यादा खतरनाक माना है। पहला महिलाओ के साथ यौन हिंसा और उत्पीड़न, दूसरा सांस्कृतिक और पारंपरिक प्रथाओं के नाम पर होने वाले मामले और तीसरा जबरन यौन दासता, श्रम, मानव तस्करी और घरेलू दासता से होने वाले मामले।

अफ़गानिस्तान दूसरे नंबर पर

इस लिस्ट में दूसरा देश अफ़गानिस्तान है। वहां तलीआबान का राज है और तालिबान के राज में तो महिलाओं का जीना और मरना एक बराबर सा है। वहां आये दिन महिलाओं के साथ बर्बरता और क्रूरता की खबरें सामने आती हैं। इस देश में तीन क्षेत्रों को महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश माना जाता है – गैर यौन हिंसा, स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच और आर्थिक संसाधनों तक पहुंच।

सीरिया

सात साल के संघर्ष के बाद महिलाओं के साथ हिंसा और यौन उत्पीड़न के मामले में सीरिया तीसरे नंबर पर आया है। मीडियल फैसिलिटीज और गैर यौन-हिंसा के मामले में सीरिया दूसरा सबसे खतरनाक देश माना जाता है। यहां संघर्ष संबंधी हिंसा के साथ महिलाओं पर घरेलू अत्याचार के मामले सबसे ज्यादा सामने आते हैं।

सोमलिया

1991 के समय से संघर्ष में उलझे रहने के कारण सोमलिया चौथे नंबर पर है। स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच और उन्हें हानिकारक सांस्कृतिक और पारंपरिक प्रथाओं के जोखिम में डालने के मामले में महिलाओं के लिए तीसरा सबसे खतरनाक देश सोमलिया है। आर्थिक संसाधनों तक महिलाओं की पहुंच के मामले में पांचवा सबसे खराब देश भी यही है।

सऊदी अरब

इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर सऊदी अरब आता है। लेकिन इस रूढ़िवादी राज्य को आर्थिक पहुंच और पुरुष-महिला के भेदभाव के मामले में दूसरा सबसे खतरनाक देश माना जाता है जिसमें वर्क प्लेस और प्रॉपर्टी पर अधिकार भी शामिल है। सांस्कृतिक और धार्मिक प्रथाओं के नाम पर महिलाओं को होने वाले जोखिमों के मामले में इस देश को पांचवा स्थान मिला हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article