Saturday, March 14, 2026

Saudi Arabia Road Accident: सऊदी अरब में बड़े हादसे के दौरान 9 भारतीयों की मौत – एस जयशंकर ने कही ये बात

Saudi Arabia Road Accident: सऊदी अरब के जीजान में भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी है। इसमें कई भारतियों के मरने की खबरें भी सामने आ रही है। हादसे को लेकर जेद्दा स्थित भारतीय दूतावास, स्थानियों अधिकारीयों से लगातार संपर्क में है। साथ ही मदद के हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है।

Saudi Arabia Road Accident: हल ही में सऊदी अरब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जेजन में एक बड़ा हादसा हो गया है। इसमें नौ भारतियों की मौत हो गयी है। इस हादसे पर भारत के विदेश मंत्रालय ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। जेद्दा स्थित भारतीय दूतवास लगातार वहाँ के अधिकारीयों से संपर्क में है। इस हादसे पर शोक जताते हुए भारत ने सभी भारतियों को मदद का आश्वासन दिया है। दूतावास की तरह से कहा गया है कि वो स्थानीय अधकारियों और पीड़ित परिवार दोनों से लगातार संपर्क बनाये हुए हैं।

Saudi Arabia Road Accident

जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पीड़ितों परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि, “जेद्दा में भारत का वाणिज्य दूतावास हर तरह से सहयोग कर रहा है और लगातार अधिकारीयों से संपर्क बनाये हुए है। दूतवास ने कहा कि हम घायलों के जल्द स्वस्थ्य और खुशहाल होने कि कामना करते हैं। बाकी आगे कि पूछताछ के लिए हेल्पलाइन भी जारी कर दी गयी है।

एस जयशंकर ने हादसे को लेकर कही ये बात

Saudi Arabia Road Accident: सऊदी अरब के जीजान के पास हुए सड़क हादसे को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया जारी करते हुए कहा कि उन्होंने जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास में बात की है और वो किसी भी तरह की पीड़ित परवारों की मदद के लिए तैयार है

Saudi Arabia Road Accident: सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लिखा, “इस दुर्घटना और जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर दुःख हुआ। जेद्दा में हमारे महावाणिज्य दूत से बात की है, जो लगातार पीड़ित परिवारों से संपर्क बनाये हुए है। वो इस दुखद स्थिति में अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं।

यह भी पढ़े: 71 साल पहले महाकुंभ में मची थी भगदड़, 800 लोगों की हुई थी मौत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article