Thursday, October 22, 2026

बिरहा गायिका विवाद: मिर्जापुर की बिरहा गायिका सरोज सरगम गिरफ्तार, मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के हिंदू संगठन

बिरहा गायिका विवाद: शारदीय नवरात्र के पहले ही दिन उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर जिला सुर्खियों में आ गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यहां की रहने वाली बिरहा गायिका सरोज सरगम ने अपने यूट्यूब चैनल पर मां दुर्गा के खिलाफ विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

बिरहा गायिका विवाद: जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

बिरहा गायिका विवाद: आठ मुकदमे और कई राज्यों में एफआईआर

सरोज सरगम के खिलाफ अब तक आठ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। केवल यूपी ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी एफआईआर दर्ज की गई है। हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

पति संग गिरफ्तारी, घरवालों से पूछताछ

बिरहा गायिका विवाद: मिर्जापुर पुलिस ने साइबर टीम की मदद से सरोज सरगम और उनके पति राममिलन बिंद को मड़िहान थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सरोज के घरवालों से भी पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि वीडियो का निर्माण और निर्देशन उसके पति राममिलन ने ही किया था। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

यूट्यूब चैनल पर विवादित कंटेंट

बिरहा गायिका विवाद: सरोज सरगम का यूट्यूब चैनल “Saroj Sargam Mirzapur” नाम से चलता है।

इस चैनल पर लगभग 64 हजार सब्सक्राइबर थे और अब तक 40 वीडियो अपलोड किए गए थे।

आरोप है कि चैनल पर लगातार अभद्र और आपत्तिजनक कंटेंट डाला जा रहा था।

बिरहा गायिका विवाद: विवाद बढ़ने के बाद सभी वीडियो हटा दिए गए। साइबर क्राइम पुलिस ने संबंधित वीडियो को भी डिलीट करवा दिया है।

बिरहा गायिका विवाद: थंबनेल पर भी अपमानजनक शब्द

बिरहा गायिका विवाद: पुलिस जांच में सामने आया कि सरोज के यूट्यूब वीडियो के थंबनेल पर भी हिंदू देवी-देवताओं के लिए गाली-गलौज लिखी हुई थी। इससे लोगों का गुस्सा और भड़क उठा। सोशल मीडिया पर #ArrestSarojSargam ट्रेंड करने लगा और गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई।

जमीन पर अवैध कब्जे की जांच

बिरहा गायिका विवाद: गायिका की गिरफ्तारी के बाद मामला केवल आपत्तिजनक वीडियो तक सीमित नहीं रहा। वन विभाग और राजस्व टीम ने पटेहरा ब्लॉक के गढ़वा में 15 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे की भी जांच की। कागजात न दिखाने पर टीम ने कब्जा हटवा दिया।

बिरहा गायिका विवाद: एसएसपी का बयान

बिरहा गायिका विवाद: मिर्जापुर के एसएसपी सोमें बर्मा ने बताया कि मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाले वीडियो की शिकायत मिलते ही मड़िहान थाने में एफआईआर दर्ज की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर और सर्विलांस टीम को लगाया गया और आखिरकार मुख्य आरोपी सरोज सरगम व सह-अभियुक्त उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article