Tuesday, March 24, 2026

Relationaship Trends: क्यों अब लड़कियां रिलेशनशिप या शादी के लिए कम उम्र के लड़कों को कर रही हैं पसंद?

Relationaship Trends: समाज में रिश्तों को लेकर सोच लगातार बदल रही है। कभी वह दौर था जब लड़कियां डेटिंग या शादी के लिए बड़े उम्र के पुरुषों को प्राथमिकता देती थीं, लेकिन आज ट्रेंड बिल्कुल उलट हो चुका है।

अब कई महिलाएं अपने से छोटे उम्र के पुरुषों के साथ रिश्ते में रहना पसंद कर रही हैं। इस बदलाव के पीछे न सिर्फ सोच में आया परिवर्तन है, बल्कि आत्मनिर्भरता और नए जमाने की रिलेशनशिप डायनेमिक्स भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Relationaship Trends: कई स्टडी और सर्वे बताते हैं कि आजकल बड़ी उम्र की महिलाएं कम उम्र के लड़कों को ज्यादा तरजीह दे रही हैं।

इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि कम उम्र के लड़के ज्यादा एनर्जेटिक और फिजिकली एक्टिव होते हैं।

कई महिलाओं का कहना है कि युवा पार्टनर के साथ उनका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ जाता है और उन्हें लगता है कि वे रिलेशनशिप में ज्यादा कंट्रोल में हैं।

इसके अलावा, युवा लड़कों के साथ बातचीत और कनेक्शन बनाना आसान माना जाता है क्योंकि वे सीखने को तैयार रहते हैं और ज्यादा फ्लेक्सिबल होते हैं।

इसके विपरीत, उम्रदराज पुरुष अक्सर अपने विचारों पर अडिग रहते हैं और बदलाव के लिए तैयार नहीं होते।

पारुल गुलाटी का नजरिया

Relationaship Trends: हाल ही में एक्ट्रेस और इंटरप्रेन्योर पारुल गुलाटी ने एक पॉडकास्ट पर रिश्तों में इस बदलते ट्रेंड पर खुलकर बात की।

उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ को देखो, उन्होंने छोटे उम्र के पार्टनर चुने और खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं। ये उम्मीद जगाता है!”

पारुल का मानना है कि 30 से कम उम्र के लड़कों से संवाद करना आसान होता है क्योंकि वे ज्यादा सुनते हैं और उन्हें समझाना भी आसान लगता है।

उन्होंने रिश्तों के टूटने की वजह पर भी रोशनी डाली। उनके मुताबिक, “महिलाएं सोचती हैं कि पुरुष बदल जाएंगे और पुरुष मान लेते हैं कि महिलाएं कभी छोड़कर नहीं जाएंगी। इसी उम्मीद में रिलेशनशिप कमजोर हो जाता है।”

सर्वे में क्या सामने आया?

Relationaship Trends: डेटिंग ऐप ‘बंबल’ ने हाल ही में एक वैश्विक सर्वे किया, जिसमें 27 हजार से ज्यादा सिंगल और कपल्स ने हिस्सा लिया। इस रिपोर्ट में सामने आया कि:

  • करीब 60% महिलाएं अब अपने से छोटे उम्र के पार्टनर चाहती हैं।
  • 63% लोग मानते हैं कि प्यार में उम्र मायने नहीं रखती और वे बड़े या छोटे किसी से भी रिलेशनशिप में रहने को तैयार हैं।
  • वहीं, 35% महिलाएं शारीरिक संबंधों से ज्यादा इमोशनल कनेक्शन को अहमियत देती हैं।

स्पष्ट है कि आधुनिक रिश्तों में उम्र की सीमा धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। आज महिलाएं रिश्ते में बराबरी, समझदारी और इमोशनल कनेक्शन को प्राथमिकता देती हैं।

यही वजह है कि कम उम्र के लड़कों के प्रति उनका रुझान लगातार बढ़ रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article