Friday, February 20, 2026

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला दीपोत्सव, रोशन हुई अयोध्या

Ram Mandir: 500 सालों के इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या इतिहास रचने के लिए तैयार है। दीपोत्सव से पहले अयोध्या रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद बालक राम यानी श्री रामलला की अयोध्या में पहली दीपावली है। दीपोत्सव के अवसर पर दो दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेंगे। जिसमें 1100 श्रद्धालु एक साथ सरयू की आरती करेंगे। वहीं दूसरी तरफ अयोध्य़ा के सभी घाटों पर 25 लाख दीये एक साथ प्रज्वलित किये जाएंगे।

Ram Mandir: 25 लाख दीये किये जाएंगे प्रज्वलित

बता दें कि पिछले साल 24 लाख दीये प्रज्वलित करके विश्व रिकार्ड बनाया गया था। इस भव्य दीपोत्सव का आयोजन हर साल किया जाता है। वहीं इस बार दीपोत्सव में 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाएगा। प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली दीवाली मनाई जा रही है।

चांदी से बनी पोशाक

रामलला की पोशाक मनीष त्रिपाठी डिजाइन करते है। रामलला की पोशाक दिल्ली से अयोध्या पहुंच चुकी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी गई है। पोशाक गुजराती बंधेज पैटर्न पर है। कपड़ा गेहुंआ लाल है। उनके पोशाक पर चांदी के तारों की सिलाई और एम्ब्रॉयडरी की गई है। जिसमे 8 रोल चांदी तार लगा है। इस पोशाक को 15 श्रम साधकों ने तैयार किया है। मनीष ने बताया कि पोशाक के लिए हमने साउथ सिल्क को चुना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article