Thursday, February 26, 2026

Rahul And His Anti-India Actions: राहुल और जॉर्ज सोरोस एक हैं, बीजेपी का विपक्ष पर अडानी मामले में पलटवार

Rahul And His Anti-India Actions: अडानी रिश्वत मामला जबसे सामने आया है , विपक्ष तब ही से इसको लेकर भाजपा पर निशाना साधने की कोशिश कर रहा है। अब भाजपा ने इसको लेकर राहुल गाँधी पर पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गाँधी पर आरोप लगाए हैं कि वो अंतराष्टीय ताकतों के साथ भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।

अदाणी मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी को निशाना बनाते हुए कहा था कि मोदी और अडानी एक हैं। इस पर अब भाजपा ने जोरदार पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कि “राहुल गांधी और जॉर्ज सोरोस एक आत्मा हैं, बस उनके शरीर अलग हैं।” पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत विरोधी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने की साजिश कर रहे हैं और उन्हें जॉर्ज सोरोस और ओसीसीआरपी का हिस्सा बताया। उनका कहना था कि ये दोनों मिलकर भारत के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

इस आधार पर पात्रा ने राहुल गाँधी पर लगाए आरोप

Rahul And His Anti-India Actions: भाजपा ने दावा किया कि सोरोस की फंडेड संस्था ‘ओसीसीआरपी’ और उसके सदस्यों की राहुल गांधी से करीबी है। उन्होंने ‘ओपन सोसाइटी फाउंडेशन’ के उपाध्यक्ष सलील शेट्टी का नाम लिया, जो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। ये कनेक्शन साबित करता है कि राहुल और सोरोस एक ही एजेंडे पर काम कर रहे हैं।

पत्र ओसीसीआरपी के सदस्य और भारत विरोधी पत्रकार मुसफिकुल फजल अंसारी से राहुल गांधी की मुलाकात का जिक्र किया। पत्र यूएपीए मामले में आरोपी और जेल में बंद शरजील इमाम को कथित तौर पर धन मुहैया कराने वाले ओसीसीआरपी सदस्य आनंद मंगले से राहुल की मुलाकात का दावा किया। फ्रेंच अखबार ‘मीडिया पार्ट’ का हवाला देते हुए कहा कि ओसीसीआरपी को जॉर्ज सोरोस की संस्था फंड करती है। यह संगठन भारत विरोधी रिपोर्ट तैयार करता है, जिससे देश की छवि खराब हो।

भाजपा ने विपक्ष पर हमला करते हुए ये भी पूछा कि हमेशा अदाणी, पेगासस और बीबीसी डॉक्यूमेंट्री जैसे मुद्दे संसद सत्र से ठीक पहले ही क्यों उभरते हैं। अब देखना यह है कि ये आरोप देश की राजनीति में नई बहस छेड़ते हैं या फिर सिर्फ राजनीतिक हथकंडा बनकर रह जाते हैं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article