Sunday, March 29, 2026

Quality Sleep: नींद के घंटे नहीं, ज़रूरत समझिए, क्या 7 घंटे काफी हैं या चाहिए 9 घंटे? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Quality Sleep: भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हम अक्सर नींद को नज़रअंदाज़ कर देते हैं।

कई लोग सोचते हैं कि क्या 7 घंटे की नींद काफी है या 9 घंटे सोना बेहतर रहेगा।

हेल्थ एक्सपर्ट्स और रिसर्च स्टडीज के अनुसार, एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए 7 से 9 घंटे की नींद बेहद जरूरी मानी जाती है।

यह समय सीमा मानसिक स्वास्थ्य, शरीर की रिकवरी और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाए रखने के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है।

हर व्यक्ति की नींद की ज़रूरत अलग होती है

Quality Sleep: एक्सपर्ट्स का मानना है कि नींद की कोई ‘वन साइज फिट्स ऑल’ मात्रा नहीं होती।

किसी व्यक्ति को 7 घंटे की नींद में ताजगी महसूस होती है, तो किसी को 9 घंटे की नींद चाहिए होती है।

यह निर्भर करता है आपकी बॉडी और माइंड की रिकवरी कैपेसिटी पर। साथ ही, उम्र भी एक अहम फैक्टर है।

मिड-एज और युवा लोगों को जहां 7 से 9 घंटे की नींद चाहिए, वहीं 65 साल से ऊपर के लोगों के लिए 7 से 8 घंटे की नींद ही पर्याप्त मानी जाती है।

केवल नींद का समय नहीं, उसकी गुणवत्ता भी मायने रखती है

Quality Sleep: भले ही आप बिस्तर पर 8 घंटे बिताएं, लेकिन अगर आपकी नींद बार-बार टूट रही हो या आप स्ट्रेस में सो रहे हों, तो शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता।

खराब नींद की क्वालिटी आपकी मानसिक ताजगी और शारीरिक ऊर्जा पर बुरा असर डालती है।

कम या ज़्यादा नींद, दोनों हो सकती हैं नुकसानदायक

Quality Sleep: अगर आप रोज़ 6-7 घंटे से कम सोते हैं, तो इसका असर आपके मूड, एकाग्रता और इम्यूनिटी पर पड़ सकता है।

दूसरी ओर, अगर कोई रोज़ाना 9 घंटे से ज्यादा सो रहा है, तो यह डिप्रेशन, थायराइड या किसी अन्य मेडिकल कंडीशन का संकेत भी हो सकता है।

नींद को बनाइए अपनी प्राथमिकता

Quality Sleep: अच्छी नींद केवल शारीरिक ही नहीं, मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी ज़रूरी है। एक व्यवस्थित स्लीप शेड्यूल बनाइए जिससे आप बिना किसी व्यवधान के गहरी नींद ले सकें।

इससे न सिर्फ आप दिनभर एनर्जेटिक रहेंगे, बल्कि आपकी काम की परफॉर्मेंस और इमोशनल बैलेंस भी बेहतर रहेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article