Friday, September 20, 2024

Paris Olympics 2024: कौन है सरबजोत सिंह, मनु के साथ लगाया ब्रॉन्ज पर निशाना

Must read

Paris Olympics 2024: फ्रांस में चल रहे पेरिस ओलंपिक चल रहे हैं। ओलंपिक्स में भारत के पास दूसरा ब्रॉन्ज आ चुका है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ये पदक लायी है। सरबजोत सिंह का यह पहला ओलंपिक मैडल है। ओलंपिक पदक को मिलाकर अब सरबजोत के नाम कुल 13 पदक हो गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bronze Medalist Sarabjot Singh Profile: मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत ने ब्रॉन्ज मैडल हासिल किया है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने भारत के इतिहास को एक और पल दे दिया है। दोनों ने मिलकर भारत को मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल में दूसरा पदक दिलाया। पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर का यह दूसरा पदक था और सरबजोत का तो ये पहला पदक ही था।

हरियाणा के अंबाला के रहने वाले है सरबजोत

सरबजोत सिंह हरियाणा के अंबाला जिले के देहान गांव से आते हैं। उनका जन्म 30 सितंबर, 2001 को हुआ। उनके पिता जतिंदर सिंह किसान हैं और उनकी मां हरदीप कौर गृहिणी है। उन्होंने चंडीगढ़ डीएवी कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की है। 2023 में, उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है।

अब तक 13 मैडल है सरबजोत के नाम

सरबजोत सिंह ने सबसे पहले जूनियर वर्ल्ड कप 2019 में तीन मेडल जीते। जिनमें दो सिल्वर और एक गोल्ड मैडल शामिल हैं। इसके बाद सरबजोत सिंह आज तक नहीं रुके और आज उनके नाम पर आज 13 मैडल हैं। इन मेडल्स में 7 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज है।

आइये जानते हैं उन्होनें ये मैडल कौनसी स्पर्धा में जीते

जूनियर वर्ल्डकप, 2019

सरबजोत ने जूनियर वर्ल्ड कप 2019 में दो सिल्वर और एक गोल्ड मैडल जीता। उन्होनें ये दोनों सिल्वर मेडल्स 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष इंडीविजुअल और मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट्स में जीते थे। साथ ही सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल टीम में गोल्ड मैडल जीता था।

  • वर्ल्ड चैंपियनशिप, 2019

सरबजोत ने वर्ल्ड चैंपियनशिप 2019 में 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर पुरुष इवेंट में गोल्ड मैडल जीतकर भारत का नाम रौशन करने में सफल रहे।

  • एशियाई चैंपियनशिप, 2023

सरबजोत ने एशियाई चैंपियनशिप 2023 में 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मैडल जीता। वहीं, एशियाई चैंपियनशिप 2019 में उन्होंने एक ब्रॉन्ज और एक गोल्ड मैडल हासिल किया। यह पदक सरबजोत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मेंस टीम और मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में अपने नाम किये।

  • वर्ल्ड कप, 2023

सरबजोत ने वर्ल्ड कप 2023 में दो गोल्ड मेडल्स अपने नाम किये। उन्होंने यह मेडल्स 10 मीटर एयर पिस्टल मेंस और मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट्स जीते।

  • एशियन गेम्स, 2022

सरबजोत सिंह ने एशियन गेम्स 2022 में एक सिल्वर के साथ दो गोल्ड जीतने में सफल रहे। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इंडीविजुअल और 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड मैडल जीता। वहीं, मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल मे सिल्वर मैडल हासिल करने में सफल रहे।

  • पेरिस ओलंपिक, 2024

ये उनके नाम हुए सफलताओं में से सबसे बड़ी सफलता है। पेरिस ओलंपिक्स में सरबजोत सिंह ने मनु भाकर के साथ मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मैडल अपने नाम किया है।

ये भी पढ़ें: Paris Olympic 2024: मनु भाकर ने रचा ओलिंपिक में इतिहास

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article